फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lokayukta organization started investigation against Amit Mohan Prasad, Pranjal Yadav for giving undue benefit

Lucknow : अनुचित लाभ देने वाले IAS अमित मोहन प्रसाद और प्रांजल यादव के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने शुरू की जांच

Fri, 19 May 2023 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 May 2023 12:03 AM IST
सार

लखनऊ निवासी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दो वर्ष पूर्व लोकायुक्त संगठन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, विशेष सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ला, अपर निदेशक विद्युत महानिदेशालय डीके सिंह और चिकित्सा विभाग के अनुभाग अधिकारी चंदन कुमार रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Lokayukta organization started investigation against Amit Mohan Prasad, Pranjal Yadav for giving undue benefit
अमित मोहन प्रसाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकायुक्त संगठन ने चहेती कंपनियों एवं फर्मों को काम देने वाले लोकसेवकों के खिलाफ मिली शिकायत की जांच शुरू कर दी है। उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में फायर फायटिंग कार्य की निविदा प्रकाशित करके अनुचित लाभ लेने के लोकसेवकों पर लगे आरोपों की लोकायुक्त संगठन ने प्रारंभिक जांच की थी। इसमें गड़बड़ियां अंजाम देने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन


लोकायुक्त संगठन के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ निवासी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने दो वर्ष पूर्व लोकायुक्त संगठन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद, विशेष सचिव प्रांजल यादव, संयुक्त सचिव प्राणेश चंद्र शुक्ला, अपर निदेशक विद्युत महानिदेशालय डीके सिंह और चिकित्सा विभाग के अनुभाग अधिकारी चंदन कुमार रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


महेश चंद्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण के लिए चयनित किया गया है। इसमें अग्निशमन व्यवस्था का कार्य भी शामिल है। विभाग में कई वर्षों से मुख्य अभियंता, विद्युत का पद रिक्त होने के बावजूद संबंधित विभाग विद्युत कार्यों के लिए निविदा प्रकाशित कर रहा है। आरोपी लोकसेवक अनुचित लाभ प्राप्त करके अपनी चहेती कंपनी एवं फर्म को कार्य आवंटित कर रहे है। फायर फाइटिंग के कार्य में दक्ष न होने के बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से कार्य दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed