फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP's Arsh books a spot in the men's doubles semi-finals.

Lucknow News: यूपी के अर्श ने पुरुष युगल सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
UP's Arsh books a spot in the men's doubles semi-finals.
युगल खिताब के विजेता अर्श मोहम्मद (बाएं) व सौरव 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अर्श मोहम्मद ने योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट पुरुष युगल सेमीफाइनल में जगह बनाई। यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता में अर्श ने क्वार्टर फाइनल में अपने जोड़ीदार छत्तीसगढ़ के सौरव साहू के साथ चौथी वरीय केरल के कमल कृष्णन व एस उदयकुमार को 15-11, 11-15, 15-10 से हराया।
विज्ञापन

महिला एकल में यूपी की अमोलिका सिंह, महिला युगल में यूपी की अमोलिका व केरल की रिजा जबकि पुरुष युगल में यूपी के दक्ष व दिल्ली के नितिन को हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल में चौथी वरीय छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी ने 13वीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह को 15-13, 15-9 से पराजित किया। महिला युगल में दूसरी वरीय केरल की नयना एस.ओएसिस और तमिलनाडु की वर्षिनी ने सातवीं वरीय यूपी की अमोलिका सिंह व केरल की मेहरान रिजा को 15-12, 15-9 से पराजित किया।
विज्ञापन

पुरुष युगल में पिछले संस्करण के विजेता महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले की शीर्ष वरीय जोड़ी ने उत्तर प्रदेश के दक्ष गौतम व दिल्ली के नितिन कुमार को 15-11, 15-11 से हराया। शनिवार को मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के वंश देव व मिजोरम की लालरेम पुली ने सातवीं वरीय हरियाणा के आर्यन सैपिया व प्रणवी नटराजन को 15-12, 15-13 से हराकर उलटफेर किया। छठी वरीय दिल्ली के नितिन कुमार व मणिपुर की प्रिया देवी, तमिलनाडु के संजय श्रीवास्तव डी व आद्या वरियानाथ और दिल्ली के भव्य छाबड़ा व अदिति भट्ट की जोड़ी ने भी अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल में हरियाणा के रवि, दिल्ली के गिनपॉल सोना, उत्तराखंड के अंश नेगी और कर्नाटक के रघु एम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला एकल में हरियाणा की जिया रावत, गुजरात की श्रेया लेले, राजस्थान की स्नेहा लांबा और छत्तीसगढ़ की रिजुल सैनी ने अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया। महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक की नाइसा करियप्पा व तमिलनाडु की प्रवंदिका ने आठवीं वरीय तमिलनाडु की श्रेया बालाजी व प्रणवी नटराजन को शिकस्त दी। कर्नाटक की रश्मि गणेश व अमृता पी और उत्तराखंड की अदिति भट्ट व महाराष्ट्र की श्रवाणी वालेकर ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed