फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019 Varun Gandhi's controversial statement on alliance candidate of Sultanpur.

विरोधी पर वरुण गांधी का विवादित बयान, बोले- संजय गांधी का बेटा हूं, ऐसे लोगों से बंधवाता हूं जूते

Sat, 04 May 2019 10:53 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Varun Gandhi's controversial statement on alliance candidate of Sultanpur.
सुल्तानपुर में प्रचार करते वरुण गांधी। - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी के चुनाव प्रचार में आए उनके सांसद बेटे वरुण गांधी ने विपक्षी प्रत्याशी पर विवादित बयान दे डाला। इसौली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मैं संजय गांधी का बेटा हूं, ऐसे लोगों से जूते बंधवाता हूं।

विज्ञापन


वरुण ने यह बयान इशारों में गठबंधन प्रत्याशी पर वोटरों को धमकाए जाने का आरोप लगाते हुए दिया। कहा, अब मैं आ गया हूं। मैं यहीं खड़ा हूं, किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी को कुछ कह दे।
विज्ञापन


वरुण गांधी ने शुक्रवार को जिले के कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर दर्जन भर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। एक समय था जब विश्व मंच पर भारत अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद करता था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे ताकतवर देशों की मेहमानवाजी स्वीकार कर देश के गौरव को बढ़ाया है। देश के भीतर किसानों, गरीबों, जरूरतमंदों के लिए तमाम जनहितकारी योजनाएं लाकर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया है। यह चुनाव मोदी या मां मेनका गांधी नहीं बल्कि भारत मां लड़ रही हैं। हम सब भारत मां के सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर विरोधी जीते तो पाकिस्तान में बंटेगी मिठाई

वरुण गांधी बोले, हम सब जीते तो भारत का सम्मान और स्वाभिमान जीतेगा। जश्न भारत में मानाया जाएगा। विरोधी जीते तो पाकिस्तान में मिठाई बांटी जाएगी। हम सभी देशभक्त हैं। कतई नहीं चाहेंगे कि पाकिस्तानी झंडा भारत में दिखाई दे। पाकिस्तान में मिठाई बांटी जाय।

सांसद वरुण गांधी ने कादीपुर पटेल चौक, हींगुनगौरा, ककना, मुड़िलाडीह, सूरापुर, गौरा टिकरी, खालिसपुर, गोपालपुर, पहाड़पुर, थहेली, जुनेदपुर, सुंदरपुर, अमनाइकपुर, केकरचौर, पानबाबा, मेवपुर, कनरवल, त्रिलोकपुर नेवादा में सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed