फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha elections 2019: third phase of election in uttar pradesh in 10 constituency, Live update

तीसरे चरण में हुई 60.52 फीसदी वोटिंग, पीलीभीत में सर्वाधिक 64.60 फीसदी पड़े वोट

Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/ मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/ मुरादाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 10 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन सीटों से जुड़े 12 जिलों के कुल 1,78,10,946 करोड़ मतदाता 120 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 14 महिला उम्मीदवार भी हैं। 

विज्ञापन
lok sabha elections 2019: third phase of election in uttar pradesh in 10 constituency, Live update
मतदाताओं में दिख रहा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर मंगलवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान संपन्न हो गया। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वरुण गांधी, सपा नेता आजम खां, फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा समेत कुल 120 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। 

विज्ञापन


2014 के मुकाबले इस बार इन 10 सीटों पर थोड़ा कम मतदान हुआ। 2014 में जहां तीसरे चरण के चुनाव में इस 10 सीटों पर 61.48 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार यह 60.52 फीसदी रहा। मतदान के आंकड़ों के अंतिम मिलान के बाद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी या कमी भी हो सकती है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान का दावा करते हुए मतदान के  दौरान गड़बड़ी के आरोपों व शिकायतों को नकार दिया है।
विज्ञापन


तीसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली व पीलीभीत संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। पीलीभीत में सर्वाधिक 64.60 प्रतिशत वोट पड़े जबकि सबसे कम 57.50 प्रतिशत वोट बदायूं में डाले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर

चुनाव आयोग के मुताबिक इन संसदीय क्षेत्रों में औसतन 60.52 प्रतिशत वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। सुबह के वक्त तो मतदाताओं में वोटिंग को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया लेकिन दोपहर होते-होते इसमें कमी आ गई। 

शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में वोटरों में ज्यादा उत्साह नजर आया। प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से वोटरों से संपर्क करके उन्हें मतदान के लिए निकालने में जुटे थे। प्रमुख दलों के  प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में वोट डलवाने की होड़ लगी रही। गर्मी की वजह से दोपहर में मतदान कुछ धीमा रहा लेकिन शाम को इसमें फिर तेजी आई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि तीसरे चरण में मतदान शुरू होने केबाद  148 ईवीएम व 458 वीवीपैट खराब होने की शिकायतें मिलीं जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया। मॉक पोल के दौरान 232 ईवीएम व 373 वीवीपैट बदली गई।

कहां कितनी हुई वोटिंग

  • मुरादाबाद :  64.11 प्रतिशत
  • रामपुर :  60.00 प्रतिशत
  • संभल :  61.80 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद :  58.80 प्रतिशत
  • मैनपुरी : 57.80  प्रतिशत
  • एटा :  59.90 प्रतिशत
  • बदायूं : 57.50  प्रतिशत
  • आंवला : 59.18 प्रतिशत
  • बरेली : 61.49 प्रतिशत
  • पीलीभीत : 64.60 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed