फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lok Sabha Elections 2019: ram charitra nishad joins samajwadi party in lucknow.

मछली शहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद सपा में हुए शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

Fri, 19 Apr 2019 08:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: ram charitra nishad joins samajwadi party in lucknow.
सपा में शामिल हुए राम चरित्र निषाद। - फोटो : amar ujala

मछली शहर से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद शुक्रवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। राम चरित्र भाजपा से टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। भाजपा ने इस बार मछलीशहर से वीपी सरोज को प्रत्याशी बनाया है। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी धोखेबाज पार्टी है। सुप्रीम कोर्ट में हमारे परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करने वाला शख्स भाजपा और कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की मैनपुरी में हुई संयुक्त रैली देश को नई दिशा देने वाली साबित होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ही सबसे पहले सीबीआई का गलत इस्तेमाल प्रारंभ किया। ईडी और सीबीआई से हम नहीं डरते हैं। जिसने हमारे खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल की, वो कांग्रेस का आदमी है। उनके नामाकंन में भी आया था। कांग्रेस के ही नेताओं ने उसे अपने घर में रखकर और पैसे खिलाकर हमारे खिलाफ पीआईएल दायर की। अब बीजेपी सरकार ने भी उसी व्यक्ति से ऐन चुनाव के वक्त हमारे खिलाफ रिव्यू पिटीशन दाखिल कराई है। यह इन दोनों पार्टियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ही भाजपा है और भाजपा ही कांग्रेस है। कांग्रेस का स्तर भी बहुत नीचे आ गया है। यह पूछे जाने पर कि कभी आप कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हैं और कभी उनके खिलाफ बोलते हैं। जनता को यह समझ ही नहीं आता कि आपका क्या स्टैंड है। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस सबसे धोखेबाज पार्टी है।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed