{"_id":"5cba15ebbdec22142c5ccdd3","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-will-ask-vote-for-azam-khan-and-akshay-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आजम और अक्षय के लिए वोट मांगेंगी मायावती, दो साझा जनसभाओं को करेंगी संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आजम और अक्षय के लिए वोट मांगेंगी मायावती, दो साझा जनसभाओं को करेंगी संबोधित
Sat, 20 Apr 2019 06:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 20 Apr 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : सोशल मीडिया
बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को सपा प्रत्याशियों आजम खां और अक्षय यादव के लिए वोट मांगने जाएंगी। सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की दो साझा चुनावी जनसभाएं तय हैं।
विज्ञापन
पहली सझा रैली पूर्व मंत्री आजम खां के समर्थन में रामपुर जिले के शारीरिक प्रशिक्षण केन्द्र के खेल मैदान (महात्मा गांधी स्टेडियम) में होगी। दूसरी साझा रैली फिरोजाबाद के ग्राम मोहम्मद नवादा मक्खनपुर में होगी। फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन