{"_id":"5cb7e7a9bdec22146e0fbbe9","slug":"lok-sabha-elections-2019-mayawati-attack-on-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैन हटते ही मायावती ने निकाला गुस्सा, पूछा- भाजपा पर क्यों मेहरबान है चुनाव आयोग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैन हटते ही मायावती ने निकाला गुस्सा, पूछा- भाजपा पर क्यों मेहरबान है चुनाव आयोग?
Thu, 18 Apr 2019 09:18 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने सीएम योगी के मंदिर जाने पर सवाल उठाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रचार पर बैन के 48 घंटे पूरे होने के बाद मायावती ने ट्वीट कर सवाल पूछे हैं। उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी बैन के बाद मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं, सीएम योगी ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें लाभ मिले। मायावती ने सीधा चुनाव आयोग से सवाल किया कि सीएम योगी पर इतना मेहरबानी क्यों?।
मायावती ने लिखा, चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर- शहर और मन्दिरों में जाकर, दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके, उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवाके चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं, किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों?
अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों?

चुनाव आयोग की पाबंदी का खुला उल्लंघन करके यूपी के सीएम योगी शहर- शहर व मन्दिरों में जाकर एवं दलित के घर बाहर का खाना खाने आदि का ड्रामा करके तथा उसको मीडिया में प्रचारित/प्रसारित करवाके चुनावी लाभ लेने का गलत प्रयास लगातार कर रहे हैं किन्तु आयोग उनके प्रति मेहरबान है, क्यों?
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) April 18, 2019
अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों?
अगर ऐसा ही भेदभाव व बीजेपी नेताओं के प्रति चुनाव आयोग की अनदेखी व गलत मेहरबानी जारी रहेगी तो फिर इस चुनाव का स्वतंत्र व निष्पक्ष होना असंभव है। इन मामलों मे जनता की बेचैनी का समाधान कैसे होगा? बीजेपी नेतृत्व आज भी वैसी ही मनमानी करने पर तुला है जैसा वह अबतक करता आया है, क्यों?
— Mayawati (@Mayawati) April 18, 2019
गौरतलब है कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सात अप्रैल को सहारनपुर के देवबंद में साझा रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से सपा-बसपा गठबंधन को वोट देने की अपील की थी।
चुनाव आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए 11अप्रैल को नोटिस जारी कर मायावती से जवाब मांगा था। लेकिन सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी।
मंगलवार सुबह 6 बजे शुरू होकर 18 अप्रैल सुबह 6 बजे तक यह बैन चला। इस दौरान मायावती को कोई चुनावी सभा, रोड शो या राजनीतिक ट्वीट नहीं करने की पाबंदी थी।