फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : modi, shah, rajnath will be star promoters in fifth phase

पांचवें चरण की 14 सीटों पर मोदी, शाह, राजनाथ होंगे स्टार प्रचारक, चुनाव आयोग ने दी मंजूरी

Wed, 24 Apr 2019 12:25 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 24 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : modi, shah, rajnath will be star promoters in fifth phase
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में अवध की 14 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी समेत 40 स्टार प्रचारक होंगे। निर्वाचन आयोग ने इसकी मंजूरी दे दी है। खास बात है कि  इस चरण में सपा से भाजपा में आए नरेश अग्रवाल भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। 
विज्ञापन


पांचवें चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलागंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा संसदीय सीट पर चुनाव होना है। प्रचारकों की सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी, यूपी के सह प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया, नरोत्तम मिश्रा, महामंत्री अशोक कटारिया, काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, मानवेंद्र सिंह और फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव भी हैं।
विज्ञापन

वित्तमंत्री अरुण जटेली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, महामंत्री संगठन रामलाल, केंद्रीय मंत्री एवं यूपी प्रभारी जेपी नड्डा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी उपाध्यक्ष उमा भारती, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, पीयूष गोयल, अमेठी से उम्मीदवार स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत सांसद को भी प्रचारक बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed