फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : minister smriti irani will file her nomination from tomorrow in amethi

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अमेठी से भरेंगी नामांकन, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

Thu, 11 Apr 2019 06:39 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 11 Apr 2019 06:39 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : minister smriti irani will file her nomination from tomorrow in amethi
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन भरते समय सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा कई मंत्री और संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहेंगे। नामांकन से पहले स्मृति व योगी करीब तीन किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। भाजपा कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन


केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए योगी हेलीकॉप्टर से 10:30 बजे फुरसतगंज स्थित हवाई अड्डा  पहुंचेंगे। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला सड़क मार्ग से सुल्तानपुर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेगा।
विज्ञापन

यहां वे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ हवन-पूजन में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री पार्टी कार्यालय से सटे बूढन मां मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से रोड शो करते हुए दोनों नेता कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।

स्मृति के नामांकन कार्यक्रम में सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा और राज्यमंत्री सुरेश पासी (विधायक जगदीशपुर) मौजूद रहेंगे। इनके अलावा अमेठी, तिलोई व सलोन के भाजपा विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं संग हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रहेगी।

पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed