फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lok sabha election 2019 : barabanki mp priyanka singh get emotional after not getting ticket

बाराबंकी : टिकट कटने पर भाजपा सांसद प्रियंका रावत के छलके आंसू, बिफरे समर्थकों ने लगाए नारे

Thu, 28 Mar 2019 08:58 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : barabanki mp priyanka singh get emotional after not getting ticket
बाराबंकी से सांसद प्रियंका सिंह रावत - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के सामने सांसद प्रियंका सिंह रावत के आंसू छलक पड़े। इस दौरान सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर उनकी गलती क्या थी जो टिकट काट दिया गया। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। 
विज्ञापन


जबकि सांसद के समर्थकों ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में कई जगह प्रदर्शन करते हुए जिले के भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। समर्थक प्रियंका लाओ, भाजपा बचाओ के नारे लगाते रहे। सांसद के घर पहुंचे समर्थकों को जब उन्होंने समझाया तो वह वापस लौटे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटे जाने से वह इस कदर आहत हुईं कि नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर उनका टिकट क्यों काटा गया। सांसद ने कहा कि अब उधर से जो जवाब आएगा उसके बाद रणनीति तय करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चले कि कि मौजूदा सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काट कर विधायक उपेन्द्र सिंह रावत को इस बार मैदान में उतारा है। टिकट कटने से नाराज प्रियंका सिंह रावत ने नेतृत्व की मानसिकता पर ही सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश में जिन सांसदों के टिकट काटे गए है वह सभी सुरक्षित सीटों के सांसदों के ही हैं। क्या सामान्य सीटों के सांसदों का काम ठीक था आखिर सारा फेरबदल सुरक्षित सीटों पर ही क्यों किया गया। 

प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि वह जनता के लिए बीमार होने के बावजूद उनके साथ खड़ी रहीं ,जब कुछ अराजकतत्वों ने जनपद में दंगा करवाना चाहा तो उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए। इस दौरान सांसद के आंखों से आंसू भी छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed