फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   logistic park at agra express way

Lucknow News: वरुण विहार में बनेगा 300 एकड़ का लॉजिस्टिक पार्क, 15 हजार भूखण्ड

Thu, 04 Sep 2025 11:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:09 AM IST
विज्ञापन
logistic park at agra express way

विज्ञापन
आगरा एक्सप्रेसवे पर बनेगी वरुण विहार योजना
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार योजना बनाई जा रही है। यहां 15 हजार से अधिक भूखण्ड सृजित होंगे। साथ ही 300 एकड़ में लॉजिस्टिक पार्क-ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा। आगरा एक्सप्रेसवे व किसान पथ से सीधे कनेक्ट होने वाली इस योजना से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को योजना का निरीक्षण कर भूमि जुटाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने दोना गांव में बने योजना के साइट ऑफिस में अधिकारियों व अभियंताओं के साथ बैठक कर किसानों से संवाद किया। आगे बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे पर 5610 एकड़ क्षेत्रफल में योजना विकसित की जाएगी। सदर व सरोजनीनगर तहसील के गांव भलिया, आदमपुर इन्दवारा, बहरू, जलियामऊ एवं मदारपुर, इब्राहिमगंज, नकटौरा, गहलवारा, तेजकृष्ण खेड़ा, रेवरी, सकरा एवं दोना की भूमि चिन्हित की गई है। इस योजना में तीन लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर के उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा व लॉजिस्टिक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास होगा। इन योजनाओं से राजधानी में बड़ा निवेश आएगा और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन


800 एकड़ में ग्रीन बेल्ट, गोल्फ कोर्स भी बनेगा
वरुण विहार योजना में 15 हजार से अधिक आवासीय, व्यावसायिक व ग्रुप हाउसिंग भूखण्ड होंगे। लगभग 800 एकड़ क्षेत्रफल में ग्रीन बेल्ट, पार्क आदि रहेंगे। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स व सेंट्रल पार्क भी होगा। वरुण विहार में कुल 25 सेक्टर होंगे। ग्रिड सड़कों, भूमिगत केबल लाइन आदि रहेंगे। इंटर स्टेट बस टर्मिनल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed