फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Local traders should get priority in government procurement

Lucknow News: सरकारी खरीद में स्थानीय व्यापारियों को मिले प्राथमिकता

Sun, 31 May 2026 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Local traders should get priority in government procurement
एडीएम महेंद्र पाल सिंह को को ज्ञापन सौंपते व्यापारी नेता संजय गुप्ता व अन्य। स्रोत ः संगठन
लखनऊ। जिलास्तरीय वाणिज्य बंधु की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने की। विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापार, बाजार व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) की तर्ज पर ‘लोकल डिस्ट्रिक्ट-लोकल ट्रेडर’ व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव रखा। जिला प्रशासन सहित विभिन्न सरकारी विभागों में आवश्यक वस्तुओं की खरीद स्थानीय व्यापारियों से किए जाने को प्राथमिकता दी जाए। हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट के व्यापारियों मो. हलीम और रवि मंगलानी ने क्षेत्र में लंबे समय से जमा कूड़ा हटाने की मांग उठाई। खजाना कॉम्प्लेक्स को आरडब्ल्यूए को हस्तांतरित न करने, भूतनाथ मार्केट में सड़क पर अवैध रूप से दुकानें लगाने तथा अन्य स्थानीय समस्याओं की ओर भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. अफजल, संदीप सिंह गौर, आरकेएस राठौर और कमल अग्रवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


घंटों तक बिजली कटौती ने चौपट किया व्यापार

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने शहर में लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती को व्यापार के लिए गंभीर समस्या बताते हुए पुराने लखनऊ में विद्युत भार के अनुरूप नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। उन्होंने बाजारों में पेयजल, शौचालय, पार्किंग और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से साप्ताहिक बाजारों को स्थानांतरित करने तथा जीएसटी के तहत ई-वे बिल क्लोज करने की अलग बाध्यता समाप्त करने की मांग भी उठाई। व्यापारियों ने एलडीए से इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की लीजहोल्ड भूमि को फ्रीहोल्ड करने की लंबित प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने और नई नीति बनने तक भू-स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने की अपील की। नादान महल, मेडिकल कॉलेज और राजा बाजार क्षेत्र की जर्जर सड़कों तथा गड्ढों का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारबाग, बुद्धेश्वर, चौक और अमीनाबाद से हटे अतिक्रमण

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैसरबाग, अमीनाबाद, नजीराबाद, चारबाग, चौक और बुद्धेश्वर क्षेत्रों में ई-रिक्शा एवं अन्य अतिक्रमण हटाने की मांग की। कैसरबाग से अमीनाबाद मार्ग पर तीन-तीन कतारों में लगने वाली पटरी दुकानों को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया।

व्यापारियों ने बिना कनेक्शन के जलकल के भारी-भरकम बिल भेजे जाने पर भी आपत्ति जताई। साथ ही बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित भंडारों के बाद पर्याप्त साफ-सफाई न होने का मुद्दा भी उठाया। बैठक में महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री दीपेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed