यूपी नहीं आए बब्बर शेर पर मंत्री-अफसर लंदन पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी के लिए गुजरात से
लेकिन सफारी को शानदार बनाने की कवायद के तहत जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव और अधिकारियों की टीम लंदन पहुंच चुकी है।
यह टीम वहां लंदन जू और विल्टशिर में लांगलिट सफारी पार्क का दौरा करेगी। करीब 9 हजार एकड़ में फैली लांगलिट सफारी में शेर, बाघ, भेड़िया, बंदर समेत तीन दर्जन से अधिक वन्यजीव हैं।
पढ़ें- सीएम के मेगा प्रोजेक्ट को संक्रमण का खतरा!
टीम वहां के उपकरणों, वन्यजीवों के रख-रखाव, प्रबंधन, सुरक्षा और ब्रीडिंग मामलों को भी देखेगी। वहां से लौटने के बाद टीम सीएम के सामने प्रजेंटेशन देगी।
लखनऊ जू, कानपुर जू और बहुत हद तक
इटावा लॉयन सफारी को लंदन जू की तर्ज पर विकसित किया जाना है। जनवरी 2014
में एशियाई बब्बर शेरों के 4 जोड़े यहां यहां लाए जाने हैं।
पढ़ें-
जाड़े की गुनगुनी धूप में लीजिए, लॉयन सफारी का मजा
ऐसे में इसकी
तैयारियों की परख और कुछेक मुद्दों पर फाइनल टच से पहले जंतु उद्यान
राज्यमंत्री तथा सफारी की टेक्निकल कमेटी के साथ विभाग के आला अधिकारी लंदन
के दौरे पर गए हैं।
टीम में प्रमुख सचिव स्तर के दो अधिकारियों के अलावा
पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ डॉ. रूपक डे समेत अन्य अधिकारी और प्रोजेक्ट से जुड़े
लोग शामिल हैं।
टीम का तीन दिवसीय लंदन दौरा पहले अक्तूबर के अंत में होना
था, लेकिन कागजी कार्यवाही अधूरी रह जाने के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा।
सीजेडए की अनुमति का इंतजार
गुजरात
के शक्करबाग जू से एशियाई बब्बर शेरों को नवंबर के अंत तक लखनऊ जू लाया
जाना था, लेकिन केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) से ट्रांसपोर्टेशन
की क्लियरेंस न मिल पाने के कारण इसकी तिथि तय नहीं हो पाई है।
आला
अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
उधर लखनऊ जू में शेरों को लाए जाने की तैयारियां जोरों पर है। बाड़े से
लेकर परिवहन पिंजरे पर भी काम चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बीच दिसंबर में
शेरों को लाया जा सकता है।
और खबरों के लिए यहां आएं...