Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Licenses suspended, yet medicines continue to be sold openly in hospital pharmacies

Lucknow News: लाइसेंस निलंबित, फिर भी अस्पतालों की फार्मेसी में धड़ल्ले से बिक रहीं दवाएं

Sun, 29 Nov 2026 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Licenses suspended, yet medicines continue to be sold openly in hospital pharmacies
जावित्री अस्पताल में मरीज।
लखनऊ। निजी अस्पतालों की फार्मेसी पर एफएसडीए की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। विभाग ने नौ अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित कर दिए, लेकिन दवाओं की बिक्री पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को पड़ताल की गई तो तीन अस्पतालों की फार्मेसी में पहले की तरह दवाएं बिकती मिलीं। ओपीडी मरीजों को डॉक्टर के परचे पर दवाएं दी जा रही थीं और बिल भी थमाए जा रहे थे। जबकि एफएसडीए के नियमों के मुताबिक, लाइसेंस निलंबित होने के बाद इन फार्मेसी में केवल इमरजेंसी मरीजों को ही दवाएं बेची जा सकती हैं। ऐसे में विभाग की कार्रवाई और उसकी निगरानी, दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

जावित्री हॉस्पिटल
समय : दोपहर 12 बजे
एफएसडीए की ओर से लाइसेंस निलंबित किए जाने के बावजूद जावित्री हॉस्पिटल की फार्मेसी में दवाओं की बिक्री जारी रही। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने आए मरीजों को परचे के आधार पर दवाएं दी गईं। फार्मेसी से दवाएं खरीदने के बाद मरीजों को बिल भी थमाया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. ईश त्यागी का कहना है कि एफएसडीए ने लाइसेंस निलंबित करने की सूचना नहीं दी है। मीडिया ने भ्रामक रिपोर्ट प्रसारित की है। फार्मेसी में कोई भी कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर पाम हॉस्पिटल
समय : दोपहर एक बजे
शहीद पथ स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल की फार्मेसी में भी दवाओं की बिक्री बेरोकटोक जारी मिली। यहां भर्ती और ओपीडी मरीजों के तीमारदार दवाएं खरीदने के लिए कतार में खड़े थे। फार्मेसी पर भीड़ जुटी थी और मरीजों को दवाएं दी जा रही थीं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनीत शुक्ला का कहना है कि फार्मेसी में जो खामियां थी, उन्हें दूर कर लिया गया है। एफएसडीए ने शाम को निलंबित किए लाइसेंस को बहाल कर दिया है।
ग्लोब हॉस्पिटल, निरालानगर
समय : शाम चार बजे
निरालानगर स्थित ग्लोब हॉस्पिटल की फार्मेसी में भी लाइसेंस निलंबन का कोई असर नहीं दिखा। यहां भी ओपीडी मरीजों को डॉक्टर के परचे पर दवाएं बेची जा रही थीं। फार्मेसी पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी थी। तीमारदार विनोद ने बताया कि उन्होंने ओपीडी में अपने मरीज को दिखाया था। डॉक्टर ने परचे पर जो दवाएं लिखी थीं, वे सभी अस्पताल की फार्मेसी से मिल गईं।
इमरजेंसी मरीजों को ही दवा बेचने की अनुमति
Iजिन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वहां केवल इमरजेंसी मरीजों को दवाएं बेची जा सकती हैं। ओपीडी मरीजों को दवा बेचना अवैध है। फार्मेसी के निर्धारित मानक पूरे होने के बाद ही लाइसेंस बहाल किए जाएंगे। - ब्रजेश यादव, I
Iसहायक मंडल आयुक्त, एफएसडीएI
पीटीआर और पीटीसी से पता चलेगी दवाओं की कीमत
व्यवस्था के तहत दवाओं का प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) सार्वजनिक करना अनिवार्य है। इससे मरीजों और तीमारदारों को पता चल सकेगा कि दवा किस कीमत पर खरीदी गई और किस कीमत पर बेची जा रही है। खासकर अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदार दवाओं की कीमतों की तुलना कर सकेंगे। इससे दवाओं पर होने वाले खर्च में पारदर्शिता आएगी और मरीजों को अधिक जागरूकता के साथ फैसला लेने में मदद मिलेगी।

इन अस्पतालों की फार्मेसी के लाइसेंस निलंबित
जावित्री हॉस्पिटल : राधा मेडिकल स्टोर, कृष्णा फार्मा और कृष्णा मेडिकल स्टोर, तेलीबाग
टेंडर पाम हॉस्पिटल : टेंडर पाम फार्मेसी, हेल्थप्लस रिसर्च एंड मेडिसेंटर एलएलपी (अर्जुनगंज इकाई) और शांति राज मेडिकल्स
अवध हॉस्पिटल एंड हार्ट सेंटर, आलमबाग
ग्लोब मेडिकेयर, निरालानगर
केपीएम मेडिकल डिस्पेंसरी, अमौसी
शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड और शेखर हार्ट लंग सेंटर, इंदिरानगर
डॉ. केएनएस फार्मेसी, विकास खंड-2, गोमतीनगर
तलवार स्किन फार्मेसी, चर्च रोड, इंदिरानगर
किड्स क्लीनिक इंडिया लिमिटेड, विराज खंड, गोमतीनगर

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

जावित्री अस्पताल में मरीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article