{"_id":"1b0f7b9301d3b57a5681d2aae12242c5","slug":"leopard-found-in-gorakhpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 12 घंटे चली ‘दहशत’ की लुका-छिपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 12 घंटे चली ‘दहशत’ की लुका-छिपी
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
जिले के चिलुआताल इलाके में शुक्रवार को एक तेंदुए ने करीब 12 घंटे आतंक मचाए रखा। इस दौरान उसके हमले से छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
सुबह मिली सूचना के दो घंटे बाद पहुंची वन विभाग की टीम दिन भर उसे पकड़ने का प्रयास करती रही लेकिन संसाधन की कमी से शाम तक उसे सफलता नहीं मिली।
इस दौरान दो ठिकाने बदलते हुए तेंदुआ एक आरा मशीन में छिप गया। जहां देर देर शाम जाल डालकर उसे पकड़ा जा सका। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
चिलुआताल इलाके के मोहरीपुर गांव के लोगों ने सुबह करीब सात बजे सड़क के पास तेंदुआ देखा तो शोर मचाते हुए भागने लगे। शोरगुल सुनकर तेंदुआ एक निर्माणाधीन भवन में घुस गया।
विज्ञापन
जिससे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर भवन के पास एकत्रित हो गए। उन्होंने वन विभाग और पुलिस को जानकारी दी। इसी दौरान कुछ युवकों ने भवन में पत्थर फेंके तो तेंदुआ बाहर आ गया और भीड़ और शोर से घबराकर भागने लगा। तेंदुए के रास्ते में आने वाले चार लोग उसका पंजा लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन