फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA seals Sahara Bazar Complex, shopkeepers protest

Lucknow News: एलडीए ने सहारा बाजार कॉम्प्लेक्स को किया सील, दुकानदारों का प्रदर्शन

Thu, 07 Aug 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
LDA seals Sahara Bazar Complex, shopkeepers protest
प्रदर्शन करते दुकानदार।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार के कॉम्प्लेक्स को एलडीए मंगलवार रात टिनशेड लगाकर सील कर दिया। बुधवार को यह देख दुकानदारों ने एलडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

दुकानदार बीके मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह दुकानों को खोलने का आदेश दिया था। उसके बाद भी एलडीए ने बिना जानकारी दिए कॉम्प्लेक्स सील कर दिया। एलडीए के अधिकारी आए थे, मगर बिना बात किए ही लौट गए। करीब दो महीने पहले एलडीए ने कॉम्प्लेक्स की लीज समाप्त कर दुकानों को सील कर दिया था। अब पूरे कॉम्प्लेक्स को ही टिनशेड से इस तरह सील कर दिया है कि कोई अंदर ही नहीं जा सकता।
विज्ञापन

30 जुलाई को कोर्ट ने एक आवंटी की दुकान खोलने का आदेश देने के साथ ही एलडीए पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस बारे में एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा कि आदेश हाईकोर्ट की एकलपीठ ने दिया था। इसके खिलाफ एलडीए अब डबल बेंच में अपील कर रहा है और जब लीज समाप्त हो चुकी हो तो फिर कैसे कॉम्प्लेक्स की दुकानों पर लोग दावा कर सकते हैं। इस बारे में लोगों को सहारा कंपनी के पास जाना चाहिए, क्योंकि उसने दुकानों को गलत तरह से बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed