फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laying the foundation stone of Atal Kalyan Auditorium in BJP Metropolitan Office

Lucknow News: भाजपा महानगर कार्यालय में अटल कल्याण सभागार का शिलान्यास

Thu, 07 Aug 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Laying the foundation stone of Atal Kalyan Auditorium in BJP Metropolitan Office
कार्यक्रम में भाजपाई।
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर के कैसरबाग स्थित कार्यालय में बुधवार को अटल कल्याण सभागार का भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय को हम पवित्र मंदिर के रूप में देखते हैं। सेवा समर्पण और अनुशासन भाजपा की पद्धति और कार्य में साफ दिखता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संजय राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डाॅ. राजेश्वर सिंह, योगेश शुक्ला, एमएलसी अवनीश सिंह ने भी संबोधित किया। अटल सभागार को राजनीति के पुरोधा और हम सभी के प्रेरणा स्रोत अटल जी और कल्याण सिंह जी को समर्पित बताया। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यालय के विस्तारीकरण के उद्देश्य से प्रथम तल पर लगभग 3000 स्क्वायर फीट के नवीन सभागार का निर्माण किया जा रहा है, जो छह माह में तैयार होंगे। महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, राकेश गुप्ता और दीपक शुक्ला को निर्माण कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed