{"_id":"ad56e7589c451931fd473275c5b46889","slug":"laxity-of-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह एयर इंडिया! दुबई से भेज दी किसी और की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह एयर इंडिया! दुबई से भेज दी किसी और की लाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Mar 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया कंपनी ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए एक ऐसा कांड कर डाला है, जिस पर एक बारगी यकीन करना मुश्किल है।
विज्ञापन
कंपनी ने दुबई से किसी और की डेड बॉडी को किसी और के नाम से पैक कराके लखनऊ भेज दिया।
जब लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर डेड बॉडी रिसीव करने उस परिवार के लोग गए, तो उनके होश उड़ गए।
सूत्रों के मुताबिक हुसैनाबाद शीशमहल निवासी जाहिद हसन हुसैन काफी सालों से दुबई में एक शिपिंग कंपनी में काम करते थे।
पिछले हफ्ते हार्ट अटैक आने से अचानक ही उनकी मौत हो गई। दुबई की सारी औपचारिकताएं पूरी कर एक हफ्ते बाद जाहिद की लाश एयर इंडिया से शुक्रवार को लखनऊ आनी थी।
मृतक के बेटे जाकिर हुसैन ने बताया कि जब वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, तो उन्हें कुछ पता नहीं चला। स्लिप में उनके पिता का ही नाम था।
उन्हें उस वक्त पता चला जब उनके पिता के दोस्त जिन्होंने दुबई में लाश की पैकिंग कराई थी, ने कहा कि डेड बॉडी की पैकिंग में कुछ अंतर है।
आनन-फानन में परिवार वालों ने एयर इंडिया प्रशासन से शिकायत की, तब जाकर मामला सामने आया। इस दौरान परिवार वालों ने जमकर एयर इंडिया को कोसा और लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एयर इंडिया की ओर से कहा जा रहा है कि यह गलती दुबई एयर इंडिया कार्यालय की है न कि लखनऊ की।
तो यह लाश है किसकी
जाकिर ने बताया कि जिस वक्त उनके पिता की लाश दुबई में पैक हो रही थी उस वक्त गोरखपुर के एक और शख्स की लाश भी थी।
संभावना है कि ये लाश वही है। जाकिर ने यह भी बताया कि अब तक उनके पिता की लाश के बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी है।