{"_id":"6a7a3e12561f477a430ecd7e","slug":"lawyers-protest-continues-talks-with-aig-remain-inconclusive-lucknow-news-c-13-lko1070-1869311-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वकीलों का धरना जारी, एआईजी से वार्ता बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वकीलों का धरना जारी, एआईजी से वार्ता बेनतीजा
Tue, 11 Aug 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
मोहलालगंज तहसील में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
मोहनलालगंज। तहसील के अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता बैनामे कैसरबाग में भी कराए जाने संबंधी शासन की अधिसूचना का विरोध कर रहे हैं।
सोमवार को एआईजी स्टांप रमेशचंद्र ने अधिवक्ताओं से वार्ता की, लेकिन उन्होंने अधिसूचना रद्द होने तक धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया। एआईजी ने उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। शासन ने चार अगस्त को अधिसूचना जारी की थी। इसके विरोध में पांच अगस्त से अधिवक्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ल और महामंत्री रामलखन यादव ने इसे किसानों और अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया। हड़ताल के चलते रजिस्ट्री और न्यायिक कार्य प्रभावित रहे। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में रिट दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।