{"_id":"6acbf46b2200d962ff074d90","slug":"launch-of-poetry-collections-by-four-poets-lucknow-news-c-13-lko1096-1962155-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार कवियों के कविता संग्रहों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार कवियों के कविता संग्रहों का लोकार्पण
Mon, 12 Oct 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
चार कवियों के कविता संग्रहों का लोकार्पण किया गया।
लखनऊ। कैफी आजमी एकेडमी में रविवार को जन संस्कृति मंच की ओर से आयोजित चार कवि-चार किताबें कार्यक्रम में शैलेश पंडित, उमेश पंकज, विमल किशोर और कौशल किशोर के नए कविता संग्रहों का लोकार्पण हुआ। इस दौरान कवियों ने रचनाएं सुनाईं और समकालीन कविता पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या से आए कवि-आलोचक स्वप्निल श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि चारों कवियों की रचनाओं में सामाजिक विसंगतियों, आम लोगों के दुख-दर्द और हाशिए के समुदायों की आवाज के साथ बदलाव की उम्मीद भी है। दूसरे सत्र में प्रो. नलिन रंजन सिंह, प्रो. सूरज बहादुर थापा, डॉ. उषा राय और आशीष सिंह ने चारों कवियों की कविताओं की समीक्षा की।