फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last chance to become a voter till 8 april

मतदाता बनने का आखिरी मौका आठ अप्रैल तक

Mon, 25 Mar 2019 02:03 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Mon, 25 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Last chance to become a voter till 8 april
वोटर आईडी कार्ड
मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आठ अप्रैल तक का मौका है। इसके बाद वोटर बनने के लिए कोई भी आवेदन नहीं कर पाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बक्शी का तालाब विधानसभा के सरस्वती अपार्टमेंट, अलकनंदा अपार्टमेंट और ग्रीनवुड अपार्टमेंट में वोटर कार्डों का वितरण किया। उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


उन्होंने आरडब्ल्यू के पदाधिकारियों से मतदान के दिन बच्चों की बुलावा टोलियां बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये टोली घर-घर जा कर लोगों के मतदान का निशान देखें और जिन्होंने मतदान नहीं किया उनको मतदान करने के लिए भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान के बाद शीर्ष तीन पोलिंग प्रतिशत वाली सोसाइटी को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सरस्वती अपार्टमेंट में 37, अलकनंदा अपार्टमेंट में 85 और ग्रीनवुड अपार्टमेंट में 92 कार्डों का वितरण किया।


लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
WWW.NSVP.IN  के माध्यम से सभी लोग अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ऐप के माध्यम से लोग खुद अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने बूथ का नाम और मतदाता क्रमांक का भी पता लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर बनने के लिए ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed