फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last chance for admission to vacant UG seats at BBAU

Lucknow News: खाली यूजी सीटों पर बीबीएयू में दाखिले का आखिरी मौका

Sun, 23 Aug 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Last chance for admission to vacant UG seats at BBAU
बीबीएयू
लखनऊ। स्नातक में दाखिले से वंचित रह गए अभ्यर्थियों के लिए बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने एक और मौका दिया है। सत्र 2026-27 की खाली यूजी सीटों पर विश्वविद्यालय 27 अगस्त से स्पॉट काउंसिलिंग शुरू करेगा। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में केवल सीयूईटी अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जबकि एक सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे चरण में सीयूईटी के साथ नॉन-सीयूईटी अभ्यर्थी भी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। नए सत्र की कक्षाएं 10 सितंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन


27 अगस्त को सुबह 10 से शाम छह बजे तक संबंधित विभागों में अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति, रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन होगा। 28 अगस्त को मेरिट सूची जारी करने के साथ फीस चालान जनरेट किया जाएगा। 30 अगस्त तक फीस जमा कर अंतिम प्रवेश लेना होगा। इसके बाद 31 अगस्त को बची हुई सीटों का ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में नॉन-सीयूईटी को भी मौका

एक से सात सितंबर तक सीयूईटी और नॉन-सीयूईटी दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण होगा। आठ सितंबर को दस्तावेज सत्यापन, नौ सितंबर को मेरिट सूची का प्रकाशन और 10 सितंबर को फीस जमा करने की अंतिम तिथि होगी। इसी दिन से कक्षाएं भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी सैटेलाइट सेंटर के स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों की काउंसलिंग लखनऊ परिसर स्थित ओएसडी अमेठी सेंटर कार्यालय में होगी। पहले से प्रवेश ले चुके छात्रों को आने की जरूरत नहीं है। हालांकि, फीस जमा न कर समय विस्तार का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना होगा।


साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को 10वीं-12वीं की मार्कशीट व प्रमाणपत्र, माइग्रेशन, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र और फोटो पहचान पत्र की स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी का एक सेट लाना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल काउंसलिंग में शामिल होने से प्रवेश सुनिश्चित नहीं होगा। दाखिला मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर ही मिलेगा। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bbau.ac.in पर अपडेट देखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed