{"_id":"60c1217f8ebc3ef43a354160","slug":"language-university-will-conduct-online-examinations-lucknow-news-lko5817442107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का खाका तैयार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का खाका तैयार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी में परीक्षा को लेकर मंगलवार को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन परीक्षा कराने का खाका तैयार कर लिया है।
बुधवार को कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक की गई। इसमें परीक्षा के तरीकों पर चर्चा के बाद आंतरिक मूल्यांकन और अंतिम सेमेेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाओं की तिथि भी तय कर दी गई।
आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा पांच जुलाई से आठ जुलाई के मध्य और अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जुलाई से प्रस्तावित है।
भाषा विश्वविद्यालय में उर्दू, अरेबिक, पर्शियन, अंग्रेजी, हिंदी, जियोग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, होम साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन आदि विषयों में बीए, बीएससी, बीकॉम बीसीए, बीबीए, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमसीए आदि पाठ्यक्रम संचालित हैं।
विज्ञापन
शासन द्वारा स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा कराने के दिशा-निर्देश जारी होने पर बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एहतेशाम अहमद ने बताया कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइप का पालन किया जाएगा। विवि ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने को तैयार हो गया है।
पहले आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा पांच जुलाई से आठ जुलाई के मध्य प्रस्तावित है। यह ऑनलाइन होगी। विभिन्न विषयों से संबंधित छात्रों को 10-10 असाइनमेंट दिए गए हैं।
इसके आधार पर आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं, विभिन्न विभाग यह भी तय करेंगे कि आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों से किस तरह के प्रश्न पूछे जाएं।
इसके अलावा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जुलाई से प्रस्तावित है। यह भी शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा डेढ़ घंटे की होगी और इसमें बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी विभाग शासन के निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों का प्रारूप तय कर सूचना प्रेषित करेंगे।