फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakhs stolen from hospital employee house in broad daylight in Lucknow

Lucknow News: अस्पताल कर्मचारी के मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 12 May 2025 05:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 05:10 PM IST
सार

लखनऊ में चोरों ने अस्पताल कर्मचारी के मकान में दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Lakhs stolen from hospital employee house in broad daylight in Lucknow
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मड़ियांव के मुतक्कीपुर निवासी अस्पताल कर्मचारी अजीत वर्मा के मकान में चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी। पीड़ित को घटना की जानकारी सीसीटीवी फुटेज देखने पर हुई। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


अजीत के मुताबिक छह मई को वह दोपहर दो बजे इंदिरानगर सेक्टर 25 स्थित सीएनएस अस्पताल में ड्यूटी कर रहे थे। तभी उनके मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ होने का नोटिफिकेशन आया। 
विज्ञापन


संदेह पर अजीत ने जब मोबाइल पर फुटेज देखी तो उसमें दिखा कि तीन लोग बाइक से उनके घर पहुंचे थे। आरोपी गेट फांद कर घर में दाखिल हुए। कमरों का सारा सामान अस्त व्यस्त किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये और जेवर चुरा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी पर ताना असलहा

अजीत ने आनन-फानन घटना की जानकारी पड़ोसी डीडी सिंह को कॉल कर दी। डीडी सिंह उनके घर के बाहर पहुंचे और शोर मचाने लगे। इससे आरोपी घबरा गए और घर से बाहर आ गए। पड़ोसी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो वह एक चोर ने उन पर असलहा ताना और धमकाते हुए बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed