फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lakhs people die of using tobacco

आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान, लाखों लोगों की इसके सेवन से हो जाती है मौत

Fri, 01 Jun 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jun 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
lakhs people die of using tobacco
प्रदर्शनी का अवलोकन करते राज्यपाल रामनाईक - फोटो : amar ujala

तंबाकू के सेवन से हर साल देश भर में 10 लाख लोगों की जान जाती है। धीरे-धीरे तंबाकू देश को निगलता जा रहा है। तंबाकू के कारण देश में जितनी मौतें हो रही है उतनी बड़-बड़े युद्ध के दौरान भी नहीं होतीं।

विज्ञापन


इसे रोकने के लिए एक सख्त कानून का बनना जरूरी है। यह जानकारी राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने बृहस्पतिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर केजीएयमू में आयोजित कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक लोग खुद न चाहें इसके सेवन को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों में तंबाकू के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल गरीब व कम पढ़े ही नहीं बल्कि पढ़-लिखे और समाज के शिक्षित व सम्मानित लोग अधिक कर रहे हैं। इसलिए जब तक लोग खुद नहीं चाहेंगे उन्हें इसके दुष्परिणामों की जानकारी नहीं होगी इसके इस्तेमाल पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

लघु फिल्म का किया विमोचन

lakhs people die of using tobacco
राज्यपाल रामनाईक कार्यक्रम में बोलते हुए - फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने कहा कि तंबाकू की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री से भी गुहार लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि केजीएमयू रेस्पिरेटरी विभाग के प्रो. सूर्यकांत की ओर से तंबाकू को प्रतिबंधित करने के लिए जो पत्र प्रधानमंत्री को लिखा गया है उसको प्रधानमंत्री तक अपने लेटर के माध्यम से भेजेंगे ताकि तंबाकू व उसके उत्पादों की बिक्री पर सख्त कदम उठाया जा सके।

इस मौके पर राज्यपाल ने क्लीनिकल हिमैटालजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके त्रिपाटी ने शोध परिकल्पना पर आधारित लघु फि ल्म ‘संवरती जिंदगी’ का विमोचन भी किया। यह लघु फि ल्म के जरिये एनीमिया रोग के बारे में एंटरटेनिंग ढंग से सरल रूप में दर्शकों को जागरूक करती है। इस प्रयास से निश्चित ही इस रोग को दूर करने में मदद मिलेगी।

केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि दुनिया भर में 60 लाख व भारत में 10 लाख लोगों की तंबाकू के कारण मौत हो रही है। एक तिहाई कैंसर का कारण तंबाकू है।

मोटी कमाई का लालच बढ़ा रहा परेशानी

lakhs people die of using tobacco
डेमो
हृदय संबंधित 20 प्रतिशत बीमारी तंबाकू की वजह से होती है। तंबाकू के कारण 65 तरह की बीमारियां होती है। यहां मौजूद प्रो. रमाकांत ने कहा कि तंबाकूू से एक भावात्मक पहलू भी जुड़ा हुआ है।

लोगों को अपने समाज अपने परिवार से संपूर्ण प्रेम का न प्राप्त हो पाना भी तंबाकू के प्रति नवयुवकों को ढकेलता है। प्रो. सूर्यकांत ने कहा कि तंबाकू को जब से कमाई का जरिया बना लिया गया है तब से ये हटने का नाम नहीं ले रहा है।

जहांगीर ने जब से तंबाकू पर टैक्स लगाया था और तब आज तक देश में तंबाकू से होने वाले आय की वजह से सरकारें इस पर प्रतिबंध नहीं लगाती हैं। तंबाकू से करीब 2050 करोड़ लोगों को रोजगार मिलता है यह भी एक वजह है।

इसको प्रतिबंधित नहीं किया जा रहा है, लेकिन तंबाकू से जितना सरकार को रेवेन्यू मिलता है उससे कहीं ज्यादा इससे होने वाली बीमारियों पर खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed