फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lady murdered her husband before three days of karwa chauth

करवाचौथ के तीन दिन पहले पति की हत्या कर रखा व्रत, चार महीने तक बनी रही सुहागन, यूं खुला राज

Thu, 03 Jan 2019 02:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jan 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
lady murdered her husband before three days of karwa chauth
मृतक पति शिवा व आरोपी पत्नी मधु (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मड़ियांव के हरिओम नगर निवासी मधु ने 16 अक्तूबर 2016 को प्रेमी संग पति शिवा (29) की करवाचौथ के तीन दिन पहले हत्या कर दी थी। शव आंगन में बने सेफ्टी टैंक में डाल दिया। इसके बाद करवाचौथ का व्रत रखा। इतना ही नहीं चार महीने तक सुहागन बनकर घूमती रही। कुछ दिन बाद रामलीला मैदान के पास किराये पर कमरा लेकर प्रेमी के साथ रहने लगी।

विज्ञापन


रिश्तेदारों को पति के लापता होने की सूचना दी। चार महीने बाद खुद को बचाने के लिए थाने गई, लेकिन गेट से ही वापस हो गई। उसने पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाया। वहीं, संदेह होने पर शिवा के मामा ने मड़ियांव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


वारदात के करीब चार महीने बाद हत्याकांड से पर्दा उठ सका था। पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका प्रेमी 22 महीने बाद भी गिरफ्त से दूर है। कुछ दिन पहले उसके लखनऊ में होने की जानकारी पर पुलिस ने कुछ ठिकानों पर छापेमारी की, पर वह हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर जिले का शिवा मां सुलोचना व पत्नी मधु के साथ रहता था। उसके पिता रामजी की वर्ष 2000 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस वक्त शिवा और मां साथ ही गोंडा से लखनऊ आ रहे थे। पति की मौत से सुलोचना की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। ऐसे में शिवा के मामा ने उसे अपने पास रख लिया। हरिओम नगर में शिवा को मकान के साथ निजी संस्थान में नौकरी दिलाई। 2012 में उसकी शादी बिरहाना निवासी मधु से कराई। दोनों के दो बच्चे हुए, जिनकी कुछ समय बाद ही मृत्यु हो गई।

मौत की खबर किसी को न लगे इसलिए करती रही नाटक

lady murdered her husband before three days of karwa chauth
सेफ्टी टैंक से बरामद किया गया था शिवा का शव - फोटो : amar ujala

मधु ने कुबूला कि उसने पति की हत्या करवाचौथ के तीन दिन पहले की थी। शिवा के मौत की खबर किसी को न लगे, इसके लिए उसने नाटक रचा। वह सिंदूर लगाती रही। उसने 19 अक्तूबर को करवाचौथ का व्रत रखकर मोहल्ले की महिलाओं के साथ मिलकर पूजा भी की।

करवाचौथ के दिन नीरज के साथ बाजार से शृंगार का सामान खरीदा। देर शाम को घर पहुंची। पड़ोसियों ने शिवा के बारे में पूछा तो मधु ने बताया कि वह बलरामपुर गया है। वारदात के 15 दिन बाद मधु सेमरा में किराये के मकान में नीरज के साथ रहने चली गई।

हत्या के बाद पांच घंटे प्रेमी संग घूमी
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद नीरज और मधु साइकिल से करीब पांच घंटे तक बाजार में घूमते रहे। देर रात लौटे और शिवा का हाथ-पैर बांधकर आंगन में सेफ्टी टैंक में डाल दिया। इसके बाद घर की साफ-सफाई कर सो गए। सुबह उठकर नीरज अपने घर निकल गया।

प्रेमी व पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखा

lady murdered her husband before three days of karwa chauth

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक नागेश मिश्रा के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में मधु ने कुबूला कि घर पर नीरज का पहले से आना-जाना था। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। करवाचौथ के तीन दिन पहले शिवा किसी काम से बाहर गया था। लौटा तो नीरज और मधु को आपत्तिजनक हालत में देखा। इस पर उसने नीरज के सामने मधु को कई तमाचे लगा दिए। इस पर दोनों ने मिलकर शिवा का गला दबाकर हत्या कर दी।

25 दिन बाद शिवा के मामा को दी थी सूचना
पुलिस के मुताबिक शिवा की ननिहाल इंदिरानगर में है। उसके मामा को 25 दिन बाद 10 नवंबर को फोन कर सूचना दी कि शिवा लापता हो गया है। इस पर मामा जनकराज व मामी कुसुम ने बेटे प्रदीप को शिवा के घर भेजा।

प्रदीप ने पिता को बताया कि मधु ने सिर्फ यही बताया कि शिवा बिना बताए बलरामपुर चला गया है। वहीं, प्रदीप को पड़ोसियों ने बताया कि शिवा काफी दिनों से दिख नहीं रहा। मामा के कहने पर मधु दो दिन बाद मड़ियांव थाने गई। हालांकि वह गेट से ही लौट गई। साथ ही मामा को बताया कि पुलिस ने तहरीर ले ली है।

तीन महीने तक कोई सुराग नहीं लगा, मामा के बार-बार पूछने पर टालमटोल करती रही

lady murdered her husband before three days of karwa chauth

शिवा के रिश्तेदारों के मुताबिक मामा लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन शिवा का कोई सुराग नहीं लग रहा था। उधर उसकी पत्नी भी किराये के मकान में रहती थी। बार-बार पूछने पर वह टालमटोल करने लगती। इस पर संदेह तो होता, पर पत्नी होने के कारण भरोसा करना पड़ता। इसी बीच सूचना मिली कि नीरज और मधु पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं तो शक  गहरा गया।

इस पर 25 फरवरी को जनकराज ने थाने में तहरीर दी। तत्काल प्रभारी निरीक्षक नागेश मिश्रा ने उनकी तहरीर मिलने पर मधु को थाने बुलाया। देर रात उसने पुलिस के सामने कुबूल कर लिया कि प्रेमी नीरज के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। फरवरी 2017 में पुलिस ने सेफ्टी टैंक से शिवा का कंकाल बरामद किया था।

टूट चुकी थी नीरज की शादी

lady murdered her husband before three days of karwa chauth

पुलिस के मुताबिक नीरज फुटपाथ पर एक नर्सिंग दंपती को मिला था। वहां कुछ साल रहने के बाद दुकान पर काम करने लगा। इसके बाद दूसरी जगह चला गया। जहां वह काम करता, वहीं मालिकों के घर में रहता था। उसकी शादी भी ठाकुरगंज की रहने वाली एक युवती से हुई थी। कुछ साल बाद उसके रिश्ते टूट गये। इसी बीच उसका प्रेम संबंध मधु से हो गया। हत्या के बाद से वह फरार है।

फरार आरोपी की तलाश जारी
क्षेत्राधिकारी अलीगंज दीपक कुमार सिंह का कहना है कि हत्याकांड के फरार आरोपी नीरज की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पहले उसके लखनऊ में होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आधा दर्जन स्थानों पर छापेमारी की, पर वह हाथ नहीं लगा। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed