{"_id":"5dcd15138ebc3e5af56edfd3","slug":"lady-employee-of-up-agro-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः स्टंटबाज ने ले ली यूपी एग्रो की महिला कर्मचारी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः स्टंटबाज ने ले ली यूपी एग्रो की महिला कर्मचारी की जान
Thu, 14 Nov 2019 02:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
मुन्नी देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बाजारखाला के ऐशबाग पुल के पास बुधवार सुबह स्टंटबाज बाइकर्स ने यूपी एग्रो की चतुर्थश्रेणी महिला कर्मचारी मुन्नी देवी त्रिपाठी (57) की जान ले ली। हादसे के बाद स्टंट कर रहे बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान मोबाइल फोन से की और परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला विजयेंद्र सिंह के मुताबिक तालकटोरा स्थित यूपी एग्रो कॉलोनी निवासी स्व. शैलेंद्र त्रिपाठी की पत्नी मुन्नी देवी उनकी जगह कार्यरत थीं। उनकी तैनाती बर्लिंग्टन स्थित यूपी एग्रो के कार्यालय में थी। बुधवार सुबह वह रिक्शे से कार्यालय के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
ऐशबाग पुल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक पर तीन युवक सवार थे। वहीं वह सड़क पर जिग-जैग कर बाइक चला रहे थे। रिक्शे पर टक्कर लगते ही मुन्नी देवी सड़क पर गिर गईं। उनके सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल के जरिए तेलीबाग निवासी दामाद शुभम से संपर्क किया। शुभम के मुताबिक मुन्नी देवी को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी।