{"_id":"5d9f0f108ebc3e017b4c036e","slug":"lady-died-and-her-husband-and-son-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति व बेटा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति व बेटा घायल
Thu, 10 Oct 2019 04:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Oct 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
dead body
लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र में मंगलवार रात जॉर्जियंस एकेडमी के सामने बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संध्या सिंह की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे उनके पति दिलीप कुमार सिंह और चार साल का बेटा अभिनव घायल हो गया। परिवार दशहरा मेला से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
दोनों को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीप सेना में है। वह दशहरे की छुट्टी पर घर आए हुए हैं। बंथरा के बनी गांव निवासी सेना के जवान दिलीप कुमार सिंह (32) की बंथरा गांव में ससुराल है। दिलीप मंगलवार को बाइक से पत्नी संध्या सिंह व बेटे अभिनव को लेकर सरोजनीनगर के गौरी बाजार में दशहरा मेला देखने गए थे।
विज्ञापन