फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ladies and children to be get health tips at home

अब घर पर ही मिलेंगे हेल्थ टिप्स, पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर

Fri, 04 Nov 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
ladies and children to be get health tips at home
डॉक्टर - फोटो : demo pic

अब महिलाओं और बच्चों को घर पर ही हेल्थ टिप्स मिलेंगे। उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति न सिर्फ जागरूक बनाया जाएगा बल्कि बेहतर इलाज मयस्सर कराने में भी मदद की जाएगी। 

विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल पर महिला आरोग्य समिति का गठन जल्द किया जाएगा। इस नई योजना का उद्देश्य उन महिलाओं तक इलाज पहुंचाना है जो अपनी सेहत को लेकर जागरूक नहीं हैं या फिर वे किसी कारणवश अस्पताल तक नहीं पहुंच पाती हैं।
विज्ञापन


समिति के सदस्य नियमित समय पर क्षेत्रवार दौरा कर पूरे आंकड़े जुटाएंगे। वे घर-घर जाकर किसी भी बीमारी से पीड़ित महिलाओं का पूरा ब्यौरा जुटाएंगे और उसके बाद इलाज संबंधी जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सुविधा के तहत दस हजार की आबादी पर एक एएनएम तैनात होगी। हर मोहल्ले के सौ घर में एक महिला सदस्य होगी। इन सबकी निगरानी के लिए क्षेत्र के सबसे नजदीकी अस्पताल के किसी विशेषज्ञ को प्रभारी बनाया जाएगा। 

आरोग्य समिति के गठन के लिए 228 एएनएम का चुनाव होगा और ट्रेनिंग देने के बाद नए साल में इनको महिला आरोग्य समिति से जोड़ दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सौ में से तीन महिलाएं अपना और बच्चों का इलाज अस्पताल में कराने के बजाए घर पर ही करती हैं।

देंगे टीकाकरण और परिवार नियोजन की जानकारी

ladies and children to be get health tips at home
टीकाकरण - फोटो : demo pic

 महिलाओं का यह रवैया उन्हें गंभीर बीमारियों की ओर धकेलता है।  अधिकारियों को उम्मीद है कि इस नई व्यवस्था के बाद उन लोगों को भी इलाज मुहैया मिल सकेगा जो जानकारी या किसी संकोच के कारण अस्पताल नहीं पहुंचते हैं।

 सीएमओ कार्यालय के एक अधिकारी बताते हैं कि एएनएम, आशा बहू और एक महिला सदस्य के साथ अन्य इच्छुक लोग भी समिति से जुड़कर काम कर सकते हैं।
 
समिति के सदस्य घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण व परिवार नियोजन की जानकारी देंगे। क्षेत्र के प्रभारी इस टीकाकरण का रिकॉर्ड विशेष स्वास्थ्य कार्ड में रखेंगे। परिवार नियोजन संबंधी जानकारी भी घर के सदस्यों को दी जाएगी।

‘महिला आरोग्य समिति के गठन की तैयारी चल रही है और जनवरी 2017 से इस व्यवस्था को लागूू किया जाएगा। समिति का काम उन लोगों को इलाज मुहैया कराना होगा जो किसी कारण से अस्पताल नहीं जाते हैं। टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी जानकारी से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।’
- डॉ. एसएनएस यादव, सीएमओ- लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed