{"_id":"5f8877d0f68efa596b6fbc39","slug":"kumar-harsh-becomes-new-special-secretary-of-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः पांच आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का तबादला, कुमार हर्ष मुख्यमंत्री के नए विशेष सचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः पांच आईएएस व एक पीसीएस अधिकारी का तबादला, कुमार हर्ष मुख्यमंत्री के नए विशेष सचिव बने
Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने पांच आईएएस व एक वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी का तबादला कर दिया है। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार हर्ष को विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। मेरठ व अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष को मुख्यमंत्री का नया विशेष सचिव बनाया गया है। विशेष सचिव मुख्यमंत्री अविनाश कुमार को हरदोई का डीएम बनाए जाने के बाद से एक विशेष सचिव का पद खाली था। हर्ष अविनाश के स्थान पर लाए गए हैं। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी व बरेली में जॉइंट मजिस्ट्रेट ईशान प्रताप सिंह को श्रावस्ती तथा बाराबंकी के जॉइंट मजिस्ट्रेट आनंद वर्धन को मुरादाबाद का सीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
2014 बैच के आईएएस अधिकारी व विशेष सचिव सिंचाई प्रेम रंजन सिंह को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण तथा मुरादाबाद के मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पीसीएस अधिकारियों में विशेष सचिव चीनी विकास एवं गन्ना उद्योग पवन गंगवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन