फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kuldeep singh sengar send to jail till 26 july.

उन्नाव रेपकांड में भाजपा विधायक सेंगर सहित आठ को 26 जुलाई तक भेजा गया जेल

Thu, 12 Jul 2018 10:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jul 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
kuldeep singh sengar send to jail till 26 july.
कुलदीप सिंह सेंगर

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर, थानाध्यक्ष माखी अशोक सिंह भदौरिया, दरोगा कामता प्रसाद समेत आठ आरोपियों को 26 जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया गया। उन्नाव रेपकांड में पीड़िता के पिता को अवैध असलहा रखने के फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने के मामले में सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को यह आदेश दिया।

विज्ञापन


इसके पहले कुलदीप सेंगर को सीतापुर जेल तथाअशोक सिंह भदौरिया, कामता प्रसाद, शैलेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, रामशरण सिंह उर्फ सोनू, विनीत मिश्रा उर्फ विनय, वीरेंद्र सिंह उर्फ बऊवा तथा शशि प्रताप सिंह को लखनऊ जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


रेप पीड़िता की मां ने उन्नाव की अदालत में विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी दी थी। इसकी सुनवाई के लिए पीड़िता का पिता सुरेंद्र सिंह दिल्ली से उन्नाव कचहरी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय आरोपियों ने उसकी पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। साथ ही माखी पुलिस से मिलीभगत करके कट्टा रखने के जुर्म में जेल भिजवा दिया था। इस मामले में सीबीआई ने पूर्व में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed