'लगान' के स्क्रिप्ट राइटर के.पी हुए हॉस्पिटलाइज्ड
‘लगान’ और ‘जोधा-अकबर’ की पटकथा लिखने वाले साहित्यकार पद्मश्री
81 वर्षीय साहित्यकार के
बेटे रोहित सक्सेना ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
उन्हें सांस लेने, बोलने और खाने में दिक्कत है। पहले तो उन्हें घर पर ही
दवाइयां दी गईं।
लेकिन सोमवार को उनकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब हो गई,
जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। साहित्यकार का इलाज कर
रहे अस्पताल के डॉ. अभिषेक शुक्ल ने बताया कि वे जीभ के कैंसर से पीड़ित
हैं।
उनके दो ऑपरेशन पहले हो चुके हैं। चूंकि, उन्हें खाने में दिक्कत आ
रही है, इसलिए ड्रिप चढ़ा दी गई है। मंगलवार को एक्स-रे सहित उनकी कई
जांचें की गई हैं।
तबीयत सुधरने पर उनके ऑपरेशन के बारे में विचार किया
जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनकी कीमोथेरेपी की जाएगी और बाहर से चिकित्सकों को
बुलाया जाएगा।