फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kolkata rape case: BJP spokes person Sudhansu Trivedi press conference in Lucknow.

कोलकाता दुष्कर्म कांड: भाजपा नेता बोले- ये घटना नहीं मानसिकता है, कहा- यूपी के दो लड़के चुप क्यों

Fri, 16 Aug 2024 03:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 Aug 2024 03:24 PM IST
सार

भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर कांग्रेस व सपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अब यूपी के दो लड़के चुप क्यों हैं? कांग्रेस को इस पर बोलना चाहिए। 

विज्ञापन
Kolkata rape case: BJP spokes person Sudhansu Trivedi press conference in Lucknow.
भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद व प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस व सपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब यूपी के दो लड़के चुप क्यों हैं?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये घटना नहीं मानसिकता है। कोलकाता दुष्कर्म कांड पर सपा व कांग्रेस के नेता चुप हैं। सपा अपराधियों को संरक्षण देती है। यही कारण है कि कन्नौज और अयोध्या के मामले में सपा का असली चेहरा सामने आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने नारा दिया था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। वह चुप क्यों हैं? उनके मुंह में क्यों दही जमा है? राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में क्या सिर्फ भ्रष्टाचारी ही बचे हैं? कांग्रेस की चुप्पी बहुत कुछ बोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल पर कहा कि याद रखें कि जब मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में था तो गुहार लगाई थी कि उसे यूपी न भेजा जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती और अखिलेश यादव को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने रिकॉर्ड बनाया है। वह यूपी में सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त को अपने कार्यकाल के 7 साल, 148 दिन पूरे किए। योगी से पहले पहले कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed