{"_id":"5f04ce258ebc3e42f66d8151","slug":"kirana-mandi-to-be-closed-for-eight-days48","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट का एक कारोबारी निकला कोरोना संक्रमित, थोक किराना मंडी कल से आठ दिन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट का एक कारोबारी निकला कोरोना संक्रमित, थोक किराना मंडी कल से आठ दिन बंद
Wed, 08 Jul 2020 04:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के सुभाष मार्ग स्थित थोक किराना मंडी का कारोबारी कोरोना पॉजिटिव निकला है। ऐसे में गुरुवार नौ जुलाई से आठ दिनों के लिए मंडी बंद रहेगी। हल्दी, मिर्चा, धनिया, जीरा, आदि की थोक बिक्री करने वाली 100 दुकानें 16 जुलाई तक बंद रहेंगी। लखनऊ किराना कमेटी के महामंत्री श्री निवास अग्रवाल ने बताया कि कारोबारियों की बैठक में मार्केट बंद करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान न तो माल की लोडिंग और न ही अनलोडिंग होंगी। इसके बाद दुकानें 17 जुलाई से खुलेंगी।
दिल्ली में चल रहा है इलाज
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि छह जुलाई से दिल्ली के अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रहा व्यापारी लखनऊ किराना कमेटी का पदाधिकारी भी है। इस बाजार में लखनऊ व अयोध्या मंडल के जिलों के खुदरा कारोबारी किराना वस्तुओं की खरीद करने आते हैं। कोई और कारोबारी कोरोना की चपेट में न आए, इसके लिए दुकानें बंद रखेंगे।