{"_id":"59a6c40a4f1c1bf5278b482f","slug":"kids-injured-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से टकराई तेज रफ्तार स्कूल वैन, बच्चों को चीखता छोड़कर भाग गया ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाले से टकराई तेज रफ्तार स्कूल वैन, बच्चों को चीखता छोड़कर भाग गया ड्राइवर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए बच्चे।
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के डेंटल कॉलेज के पीछे मिलेनियम क्लब के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कूल वैन नाले से टकराकर तिरछी हो गई, जिससे कि चीख पुकार मच गई। ड्राइवर बच्चों को निकालने के बजाय उन्हें छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
वैन में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे थे जो कि केंद्रीय विद्यालय पीजीआई कैम्पस के बच्चों को लेकर जा रही थी।
आसपास टहल रहे लोगों ने वैन का शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और बच्चों के आईकार्ड देखकर उनके अभिभावकों से संपर्क किया।
मामले पर अभिभावकों का कहना है कि ड्राइवर काफी तेज वैन चलाता है। दो दिन पहले भी एक दुर्घटना हो गई थी, जिसमें बच्चे बाल-बाल बच गए थे। वहीं जब केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को फोन किया गया तो किसी ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
हादसे में अंश गोस्वामी (कक्षा दो) व आदित्य (कक्षा तीन) को चोटें आई हैं।