फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kidnap

किशोरी को अगवा करने की कोशिश, छेड़छाड़ का मुकदमा

Tue, 09 Jul 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
kidnap
किशोरी को अगवा करने की कोशिश, बहादुर मां भिड़ गई बदमाशों से
विज्ञापन

कृष्णानगर इलाके में सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने किशोरी को अगवा करने की कोशिश की। किशोरी ने चीख पुकार सुनकर उसकी मां दौड़ी और बदमाशों से भिड़ गई।

किशोरी की मां ने बाइक की चाबी निकाल ली। खुद को फंसता देख बदमाश मां-बेटी को धमकाते हुए भाग निकले। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बाइक के नंबर के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया गया। दूसरे की तलाश की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे विजयनगर के टेक्निकल स्कूल के पास साइकिल से 16 वर्षीय किशोरी कहीं जा रही थी।
इस बीच बाइक सवार टिंकू मौर्या ने अपने एक साथी संग उसका रास्ता रोक लिया। किशोरी का हाथ पकड़कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगा।
किशोरी ने शोर मचाया तो उसकी मां भी वहां पहुंच गई और बदमाशों से भिड़ गई। उसने मौके देखते ही बाइक की चाबी निकाल ली।
खुद को घिरता हुआ देख दोनों बदमाश धमकाते हुए वहां से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया।
आरोपियों की बाइक थाने लेकर गई, जहां नंबर के आधार पर टिंकू मौर्या की शिनाख्त हुई। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया।
कुछ देर बाद आरोपी को दबोच लिया। उसके साथी की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed