फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Khurram nagar flyover will start from august

अगस्त में शुरू होगा खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण

Tue, 01 Jun 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Khurram nagar flyover will start from august
खुर्रमनगर फ्लाईओवर का निर्माण अगस्त में शुरू हो सकता है। इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन जून में कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 180 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन

वहीं, 18 महीने में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा करने की तैयारी है। इसके बाद रिंगरोड पर करीब 45 हजार वाहनों को ट्रैफिक से राहत मिल जाएगी। कुकरैल फ्लाईओवर की तरफ क्लोवर लीफ लेन का निर्माण दूसरे चरण में यहां किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे डिवीजन के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे जून में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के चयन के बाद अगले दो महीने में निर्माण शुरू कराने की योजना है। हमारी कोशिश है कि टेड़ीपुलिया फ्लाईओवर की तरह इसे भी समय से पूरा कर लिया जाए।
दिसंबर 2022 तक ऐसे में यह बनकर ट्रैफिक के लिए तैयार हो जाएगा। यह फ्लाईओवर खुर्रमनगर चौराहा और सेक्टर-25 चौराहा के ऊपर से गुजरेगा। इससे वाहनों को दोनों चौराहों पर नहीं फंसना होगा। चौराहों पर अंडरपास भी बनाए जाएंगे जिससे स्थानीय ट्रैफिक प्रभावित नहीं हो।

क्लोवर लीफ का निर्माण बाद में
अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले चरण में अभी खुर्रमनगर से सेक्टर 25 के बीच फ्लाईओवर बनेगा। दूसरे चरण में कुकरैल फ्लाईओवर की तरफ क्लोवर लीफ का निर्माण होगा। इससे खुर्रमनगर फ्लाईओवर से सीधे कुकरैल फ्लाईओवर पर पहुंचा जा सकेगा। अभी यहां क्रॉसिंग नहीं बने होने की वजह से ट्रैफिक रांग साइड चलता है। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
खुर्रमनगर फ्लाईओवर : एक नजर
- 2.5 किमी. लंबाई
- 180 करोड़ रुपये खर्च
- 4 लेन का होगा हाइवे
- 45 हजार वाहन रोजाना गुजरेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed