फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU reunites lost youth with his family

Lucknow News: केजीएमयू ने बिछड़े युवक को परिवार से मिलाया

Sat, 18 Apr 2026 02:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
KGMU reunites lost youth with his family
केजीएमयू। 
लखनऊ। मानक नगर में सड़क पर बेहोश मिले युवक को आखिरकार उसका परिवार मिल गया है। युवक की पहचान विशाल के रूप में हुई है जिसका केजीएमयू के शताब्जी फेज 2 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को विशाल गंभीर हालत में मानक नगर में सड़क पर बेहोश मिला था। पुलिस कांस्टेबल धर्मवीर ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जांच के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान विशाल के रूप में हुई। न्यूरो सर्जरी विभाग प्रशासन ने आधार कार्ड पर दिए गए मानक नगर के पते पर संपर्क किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार पहले वहां किराए पर रहता था और अब उन्नाव चला गया है। उन्नाव पुलिस की मदद से विशाल के पिता से संपर्क किया गया, लेकिन पारिवारिक मनमुटाव के कारण उन्होंने देखभाल में असमर्थता जताई। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इसके बाद भी हार नहीं मानी।
विज्ञापन

इसी बीच केजीएमयू के डॉक्टर व स्टाफ को जानकारी मिली कि विशाल की पत्नी अंजलि और एक बच्चा मडियांव क्षेत्र में रहते हैं। न्यूरो सर्जरी विभाग के अतुल उपाध्याय ने परिवार को खोजने के प्रयास तेज किए। उन्होंने अखबार में प्रकाशित विशाल की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। यह तस्वीर आखिरकार उसके परिवार तक पहुंच गई, जिसके बाद परिजन अस्पताल में उससे मिलने पहुंचे। विशाल के परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed