{"_id":"5f86c19b8e052b5b94000a56","slug":"kgmu-opd-will-start-from-19-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 अक्तूबर से केजीएमयू की ओपीडी शुरू होगी, एक दिन में देखे जाएंगे 50 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 अक्तूबर से केजीएमयू की ओपीडी शुरू होगी, एक दिन में देखे जाएंगे 50 मरीज
Wed, 14 Oct 2020 02:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
केजीएमयू में 19 अक्तूबर से ओपीडी शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में एक दिन में 50 मरीज देखे जाएंगे, जिसमें 20 नए व 30 फॉलोअप के होंगे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि ओपीडी सेवा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
सुपर स्पेशिएलिटी विभाग की ओपीडी एक दिन छोड़कर चलेगी। हालांकि, कार्डियोलॉजी की ओपीडी रोजाना नई ओपीडी बिल्डिंग में चलते। ओपीडी का समय पहले की तरह सुबह नौ से दोपहर बजे बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
ओपीडी में आने वाले मरीजों को कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट व पहचान पत्र साथ लानी होगी। जिनके पास रिपोर्ट नहीं होगी उन्हें स्क्रीनिंग काउंटर पर जाना होगा।
विज्ञापन
गाइनी व सीटीवीएस की रिपोर्ट पहले वाले स्थान पर ही होगी। जिन मरीजों की पैथालॉजी जांचें होंगी, उनकी रिपोर्ट दोपहर ढाई बजे के बाद ही मिलेगी।