{"_id":"5cb9bbe2bdec2214367b9058","slug":"keshav-prasad-maurya-speaks-on-alliance-rally-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को 'नकली पिछड़ा' कहने पर केशव बोले- अखिलेश व मायावती 'नकली बुआ-भतीजा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को 'नकली पिछड़ा' कहने पर केशव बोले- अखिलेश व मायावती 'नकली बुआ-भतीजा'
Fri, 19 Apr 2019 05:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकली व फर्जी पिछड़े वर्ग का कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर मायावती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान कर रही हैं।
विज्ञापन
केशव ने कहा, यह मायावती का डर ही है जिससे वह इस तरह की बातें कर रही हैं। गठबंधन में एक तरफ 'नकली भतीजा' है तो दूसरी तरफ 'नकली बुआ'।
दरअसल, मैनपुरी में हुई सपा-बसपा गठबंधन की रैली एतिहासिक पल का गवाह बनी। 24 वर्षों बाद मायावती व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक मंच पर मौजूद रहे और एक-दूसरे के लिए वोट भी मांगे।
विज्ञापन
UP Deputy CM KP Maurya on Mayawati's remark 'Mulayam, PM Modi ki tarah nakli veh farzi pichde varg ke nahi hain:' It is Mayawati's anxiety that's making her say so; On one hand you have 'nakli bhatija' & on other you have 'nakli bua.' They are insulting PM by using such language. pic.twitter.com/ne6y2jHt6r
— ANI UP (@ANINewsUP) April 19, 2019
विज्ञापन
मायावती ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुलायम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नकली व फर्जी पिछड़े वर्ग के नहीं हैं। उन्होंने सपा के बैनर तले हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया है।