{"_id":"e779207a1b098f17383394c5e2f9586f","slug":"kathgodam-premium-rounds-to-be-increse","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम प्रीमियम के तीन फेरे और बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम प्रीमियम के तीन फेरे और बढ़ेंगे
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Jul 2014 03:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का तीन फेरा और बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब 10, 12 और 16 जुलाई को लखनऊ से काठगोदाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
इस ट्रेन की तीन फेरों की बुकिंग दोबारा शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम सुपरफास्ट त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस की घोषणा अंतरिम रेल बजट में की गई थी।
विज्ञापन
बरेली सिटी होकर इस ट्रेन को उस रेलपथ से चलना है जहां इस समय आमान परिवर्तन चल रहा है।
लालकुआं से बरेली तक आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ही इस ट्रेन को नियमित किया जा सकेगा।
प्रीमियम ट्रेन की भीड़ कम होने के बाद इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। फिलहाल इस ट्रेन को नियमित होने में दो माह तक का समय लग सकता है।