फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kathakram award to rishikesh sulabh

ह्रषिकेश सुलभ को कथाक्रम सम्मान

Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
kathakram award to rishikesh sulabh
लखनऊ। हिंदी कथा साहित्य पर केंद्रित कथाक्रम की शृंखला का 30वां वार्षिक समारोह रविवार को कैफी आजमी अकादमी सभागार में हुआ। इसमें वरिष्ठ कथाकार व नाटककार हृषिकेश सुलभ को आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कथाकार राजेंद्र राव व संजीव ने उन्हें 21 हजार रुपये, अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग किताबों से दूर नहीं भाग रहे हैं। यदि भाग रहे होते तो इतनी संख्या में किताबें नहीं छप रही होतीं। ये भ्रम है, जिसमें लोग जी रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सरिता निर्झरा ने किया। इस दौरान संयोजक शैलेंद्र सागर समेत आयोजन समिति के सदस्य शिवमूर्ति, राकेश, रजनी गुप्त, डॉ. पवन अग्रवाल और वीरेंद्र सारंग भी मौजूद रहे। अन्य आमंत्रित लेखकों में शंभू गुप्त, कंवल भारती, संजीव कुमार, उर्मिला शिरीष, नीरज खरे, राकेश बिहारी, योगेंद्र आहुजा और प्रज्ञा रोहिणी थीं। कार्यक्रम में आजादी : हिंदी के 75 वर्ष पर भी विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन

साहित्य बासी न हो, इसलिए उसे पकना पड़ता है
वरिष्ठ कथाकार ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि ऊपर से सब कुछ प्रसन्न दिखाई देता है लेकिन हम 1947 की पीड़ा भोग रहे हैं। आज भी लोग विस्थापन की पीड़ा भोगते हुए गांवों से शहर की ओर भाग रहे हैं। उन्होेंने कहा कि साहित्य बासी न हो, इसलिए उसे पकना पड़ता है जिससे वह सालों साल जीवित रहे। लेखन से लोगों के जीवन पर बहुत फर्क पड़ता है। साहित्य से संस्कार बनते हैं। हर तरह का पाठक मौजूद हैं। ई-बुक जैसे प्लेटफॉर्म से किताब खरीदने का माध्यम बदल गया है। रोज कुछ सृजन करने की भूख बनी रहनी चाहिए। भूख से पता चलता है कि व्यक्ति जिंदा है। आज के युवा रंगमंच से कितना जुड़े हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि यहां पर अमिताभ बच्चन और नसीरुद्दीन एक साथ आ जाएं तो जाहिर है कि भीड़ अमिताभ बच्चन के पास ही लगेगी। बेहतरीन सुविधाजनक चीजों से हर कोई जुड़ना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed