फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kanpur ssp inspects police stations.

मुंशी के बड़े बाल देख एसएसपी ने लगाई क्लास

Wed, 31 Dec 2014 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Dec 2014 11:09 AM IST
विज्ञापन
kanpur ssp inspects police stations.

एसएसपी शलभ माथुर सोमवार रात मातहतों की सक्रियता और कार्यशैली देखने निकले। एसएसपी सबसे पहले स्वरूप नगर थाने पहुंचे। वहां कांस्टेबल मुंशी के सिर के बाल बड़े देख क्लास लगाई। उसे बाल कटवाने के निर्देश दिए। साथ ही शुक्रवार को पुलिस परेड में भी तलब किया है।

विज्ञापन


इसी तरह काकादेव और बजरिया और कर्नलगंज थाने में भी एसएसपी ने मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी स्वरूप नगर थाने के बाद काकादेव थाने पहुंचे। वहां मुंशी से पिछले दिनों दिए गए निर्देशों के बारे में पूछा पर वह चुप रहा।
विज्ञापन

 
एसएसपी के कई बार पूछने पर मुंशी कुछ नहीं बोला। तब एसएसपी ने थानेदार शशिभूषण मिश्र को तलब किया। थानेदार ने बताया कि कांस्टेबल बोलने में हकलाता है। एसएसपी ने दिए गए निर्देशों को उससे लिखकर देने को कहा। मुंशी ने सभी निर्देश को लिख कर एसएसपी की परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने दो सीओ की वायरलेस पर लोकेशन ली तो पता चला कि वह अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। एसएसपी गश्त करते हुए बजरिया थाने पहुंचे और आगंतुक रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने एसओ और पुलिसकर्मियों की क्लास लगाई।

रात 11 से 2 गश्त के निर्देश मिले

kanpur ssp inspects police stations.

निर्देश दिए कि आगंतुक रजिटर में कौन आया। किस काम से आया, रिजल्ट क्या रहा। सब कुछ दर्ज किया जाए।

एसएसपी ने बताया कि सभी सीओ और थाना प्रमुखों को निर्देश दिए है कि वह रात में खुद अपनी बोली में पुलिस कंट्रोल रूप को अपना लोकेशन नोट कराएंगे।

रात 11 बजे से 2 बजे तक गश्त करेंगे। सीओ सर्किल के थानेदारों और चौकी प्रभारियों का लोकेशन चेक करेंगे। उन्होंने बताया कि एसओ काकादेव को लावारिस मिले सामानों का जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं।

बजरिया थाने के बाहर सीओ सीसामऊ एसओ के सरकारी वाहन खड़े मिले। चेक किया गया तो दोनों अफसर रामबाग क्षेत्र में पैदल गश्त करते मिले। वहीं इंस्पेक्टर स्वरूप नगर राजीव द्विवेदी एक मामले की पड़ताल करते पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed