{"_id":"5f8dc77528eb3f2f5b55b7c6","slug":"kanpur-encounter-police-personnel-martyred-in-bikeru-will-be-remembered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर एनकाउंटर: बिकरू कांड के शहीद पुलिसकर्मियों को किया जाएगा याद, पुलिस स्मृति दिवस को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर एनकाउंटर: बिकरू कांड के शहीद पुलिसकर्मियों को किया जाएगा याद, पुलिस स्मृति दिवस को लेकर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर नगर के बिकरू गांव में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को इस पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर याद किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर वर्ष 21 अक्तूबर को आयोजित होता है। सोमवार को लखनऊ पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान कोविड 19 के दिशा निर्देशों का ध्यान रखा गया। पुलिस लाइन में डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया।
याद किए जाएंगे देश भर के शहीद
21 अक्तूबर को देश भर के पुलिस शहीदों को याद किया जाएगा। 1 सितंबर 2019 से 31 अक्तूबर 2020 तक कुल 264 पुलिस जवान अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। इसमें यूपी के कुल 9 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसमें से भी आठ शहीद अकेले कानपुर के बिकरू में हुए गोलीकांड के हैं।
यूपी के इन पुलिस कर्मियों को किया जाएगा याद
यूपी के जिन पुलिस कर्मियों को याद किया जाएगा उसमें कानपुर के बिकरू कांड में शहीद देवेन्द्र मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह, महेश कुमार यादव, नेबूलाल, सिपाही जितेंद्र कुमार पाल, सुल्तान सिंह, राहुल कुमार और बबलू कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या हुआ था बिकरू गांव में
2 जुलाई को कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू में पुलिस अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों को पकड़ने गई पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें पुलिस की ओर से आठ लोगों की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी।