{"_id":"59ac2e924f1c1b5f738b4eed","slug":"kalraj-mishra-speaks-on-resigning-from-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की कैबिनेट से बाहर होने पर कलराज मिश्र ने दिया बयान, जानें- क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की कैबिनेट से बाहर होने पर कलराज मिश्र ने दिया बयान, जानें- क्या बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कलराज मिश्र
मोदी सरकार में केंद्रीय सुक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री रहे कलराज मिश्र ने कहा कि 76 वर्ष से अधिक आयु होने के कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि मंत्रालय में उनका कामकाज बहुत अच्छा रहा है, खुद प्रधानमंत्री ने उनके काम की प्रशंसा की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद कलराज ने मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि संगठन की नीति के चलते उन्होंने खुद पीएम से मुलाकात कर इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
इस पर पीएम ने यूपी में विधानसभा चुनाव होने के कारण इंतजार करने को कहा था। मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रालय में उनके कामकाज की प्रशंसा करते हुए माना है कि मंत्रालय में उनकी पकड़ थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके इस्तीफे से उनकी जगह नया नेतृत्व आएगा, नए लोगों को काम करने का अवसर मिलेगा। पार्टी के शेष नेता इस विषय पर क्या सोचते हैं ये वे ही जानें।