{"_id":"5c3e101dbdec223604733f5a","slug":"jp-nadda-will-reach-lucknow-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा आज लखनऊ में खींचेंगे भाजपा का चुनावी खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा आज लखनऊ में खींचेंगे भाजपा का चुनावी खाका
Wed, 16 Jan 2019 01:08 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : self
भाजपा के यूपी के चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नड्डा पहली लखनऊ आ रहे हैं। वह यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और तीन सह प्रभारियों गोवर्धन झडपिया, दुष्यंत गौतम और नरोत्तम मिश्र के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका खींचेंगे। बैठक में प्रदेश के अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
दरअसल, सपा और बसपा के गठबंधन के मद्देनजर भाजपा के सामने लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती है। उत्तर प्रदेश चूंकि न सिर्फ देश का सबसे बड़ा प्रदेश है बल्कि लोकसभा की सर्वाधिक 80 सीटें होने के कारण भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए भी यूपी से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करना चुनौती है।
विज्ञापन
इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत : भाजपा के सूत्र बताते हैं कि बैठक में न सिर्फ गठबंधन की गणित से निपटने की रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। साथ ही सहयोगी दलों की भूमिका लेकर भी बैठक में तानाबाना बुना जाएगा। बैठक में नड्डा न सिर्फ अब तक के अभियानों की स्थिति और नतीजों को समझेंगे बल्कि बूथ प्रबंधन को लेकर हुए कामों की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन