फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Journalists family who died during corona crisis will get 10 lakh rupees.

बड़ी घोषणा: मृतक पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये देगी योगी सरकार

Sun, 30 May 2021 11:31 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 May 2021 11:31 AM IST
सार

ऐसे पत्रकार जिनकी कोरेाना संकट के कारण मृत्यु हो गई है। उनके परिजनों को योगी सरकार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

विज्ञापन
Journalists family who died during corona crisis will get 10 lakh rupees.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ी घोषणा की है। योगी सरकार ऐसे पत्रकार जिनका कोरोना काल के दौरान बीमारी से निधन हो गया उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सूचना विभाग ने पत्रकारों का आंकड़ा जुटा लिया था।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना काल में कवरेज के दौरान कई पत्रकार संक्रमित हो गए और कई का निधन हो गया। ऐसे में उनके परिजनों के सामने भरण-पोषण की मुश्किल आ गई है। इसे देखते हुए सरकार ने मृत पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके एक दिन पहले कोरोना के चलते निराश्रित बच्चों के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ऐसे बच्चों की देखभाल करने वालों को सरकार चार हजार रुपये प्रतिमाह देगी। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे या व्यावसायिक शिक्षा ले रहे बच्चों को लैपटॉप व टैबलेट दिया जाएगा बच्चियों की शादी के लिए भी एक लाख एक हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अब तक करीब 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात है कि संक्रमण दर अब नीचे आ रही है। इसमें सरकार की टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति ने बड़ी भूमिका निभाई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात को देखते हुए खुद मोर्चा संभाल लिया है। वो लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं।

अगर आज की बात करें तो यह लंबे समय बाद है जब प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या दो हजार से कम हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 1908 संक्रमित सामने आए हैं जबकि 6713 लोग डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट 96. 4 फ़ीसदी हो चुका है।


प्रदेश में कोरोना के अब कुल 41 हजार सक्रिय मरीज रह गए हैं। इस दौरान 24 घंटे में प्रदेश में कुल तीन लाख 40 हजार टेस्ट हुए हैं। जिनमें से एक लाख 42 हजार आरटीपीसीआर टेस्ट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed