{"_id":"6acbf95a66866a0a8f0a565d","slug":"job-opportunities-for-800-positions-for-youth-at-the-job-fair-lucknow-news-c-13-lko1096-1961646-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोजगार मेले में युवाओं के लिए 800 पदों पर नौकरी का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोजगार मेले में युवाओं के लिए 800 पदों पर नौकरी का मौका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलीगंज में 16 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले 800 युवाओं की नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट में हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड और बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और बीएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खां के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आईटीआई अलीगंज परिसर में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र व अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति समेत चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होंगी। हीरो मोटोकॉर्प के पदों के लिए निर्धारित शारीरिक मानक भी पूरे करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9118561562 पर संपर्क किया जा सकता है।
हीरो मोटोकॉर्प में 300 पद, महिलाओं को भी मौका
हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड अप्रेंटिसशिप और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तहत 300 अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इनमें 150 पद आईटीआई अप्रेंटिस और 150 पद स्टूडेंट ट्रेनी के हैं। 300 में से 200 पदों पर महिलाओं का चयन होगा। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए फिटर, टर्नर, एमएमवी, मशीनिस्ट, वेल्डर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से उत्तीर्ण 18 से 25 वर्ष के अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस श्रेणी में 50 पुरुष और 100 महिलाओं का चयन किया जाएगा। इन्हें एक साल तक 17,060 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद एक साल टीटीएस के तहत 18,060 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। वहीं, पीएमआईएस के तहत 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण गैर-आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए 150 पद हैं। इनमें 50 पुरुष और 100 महिलाएं चुनी जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह कुल 23,321 रुपये मिलेंगे। इसमें 15,221 रुपये कंपनी और 8,100 रुपये केंद्र सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिए जाएंगे। चयनित युवाओं को रेवाड़ी (हरियाणा) स्थित प्लांट में काम करने का अवसर मिलेगा। कंपनी की ओर से यूनिफॉर्म, सुरक्षा जूते, कैंटीन, एक लाख रुपये का मेडिक्लेम, सवेतन अवकाश और अनुभव प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। जॉइनिंग के समय होटल में तीन दिन ठहरने की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
बैक्स एनर्जी में 500 पदों पर चयन
बैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 500 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती करेगी। गुजरात के द्वारका स्थित सोलर प्रोजेक्ट और तमिलनाडु-कर्नाटक के विंड पावर प्लांट के लिए आईटीआई उत्तीर्ण तकनीकी अभ्यर्थियों और बीएससी स्नातकों का टेक्नीशियन या हेल्पर पद पर चयन होगा। इन्हें 17,000 रुपये मासिक सीटीसी मिलेगा। वहीं, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा धारकों को ट्रेनी या टेक्नीशियन पद पर 18,000 रुपये मासिक सीटीसी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआईसी और अन्य लागू भत्ते व सुविधाएं मिलेंगी।