फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   job fraud in lucknow

नौकरी के नाम पर इन युवकों की तरह कहीं आप भी न हो जाएं ठगी का शिकार

Wed, 05 Oct 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
job fraud in lucknow
ठगी के ‌श‌िकार युवक - फोटो : amar ujala

गोमतीनगर में यूपी और बिहार के 16 युवकों को सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर सवा पंद्रह लाख रुपये ठगने की एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि कुशीनगर के रवींद्रनगर निवासी रंजीत ने दिल्ली के लक्ष्मीनगर कृष्णा कॉम्प्लेक्स स्थित अल-फलहा टूर एंड ट्रेवेल्स कंपनी के मालिक मोसिम, उसके भाई जावेद हबीब और वसीम पर ठगी का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


फन मॉल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि बिहार के जमुनिया निवासी निसार का रिश्तेदार अमीर हसन सऊदी में नौकरी करता है। करीब एक महीना पहले अमीर ने निसार से संपर्क कर सऊदी में नौकरी के लिए बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसार के सहमति जताने पर अमीर ने दिल्ली स्थित अल-फलहा टूर एंड ट्रेवेल्स कंपनी में संपर्क करने के लिए कहा। निसार ने अपने 15 साथियों-परिचितों को लेकर अल-फलहा कंपनी के संचालकों से बातचीत की।

कंपनी संचालकों ने सऊदी में वेल्डर, फिटर, ऑपरेटर, सुपरवाइजर और सुपर मार्केट में नौकरी के ऑफर दिए। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को काम के हिसाब से 2300 से 2800 दिरहम दिलाने के लिए कहा। इसके लिए 95000 रुपये का खर्च भी बताया।

द‌िया दोगुनी सैलरी का लालच

job fraud in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic

रंजीत का कहना है कि अमूमन सऊदी में इन कामों के लिए 1500 से 1600 रुपये दिए जाते हैं। लगभग दोगुनी सैलरी के लालच में सभी जल्दी से जल्दी सऊदी जाने के लिए तैयार हो गए। 

कंपनी संचालकों ने सभी के मेडिकल परीक्षण और पुलिस वेरीफिकेशन के नाम पर अपने एसबीआई अकाउंट में बीस-बीस हजार रुपये जमा कराए। 

इसके बाद फोन करके बुलाने की बात कहकर वापस भेज दिया। बकौल रंजीत, बीते सप्ताह टूर कंपनी संचालकों का फोन आया और सभी को रविवार दोपहर सवा बजे लखनऊ के गोमतीनगर स्थित रिपब्लिक फन मॉल बुलाया। 

संचालकों का कहना था कि उन्हें लखनऊ से ही सऊदी जाने वाली फ्लाइट में बैठाया जाएगा। रविवार को 16 युवक लखनऊ पहुंच गए। कंपनी संचालकों ने फन मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित रेस्टोरेंट में सबको कॉफी पिलाई और बाकी के 75,000 रुपये व पासपोर्ट जमा करा लिए। 

सोमवार को सभी को एयरपोर्ट आने की बात कहकर संचालक चले गए। सोमवार को सभी सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंचे और टूर एंड ट्रेवेल्स कंपनी संचालकों का इंतजार करने लगे। 

काफी देर बीतने पर कोई नहीं आया तो युवकों ने फोन लगाने शुरू किए तो कंपनी संचालकों के सभी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिले। परेशान युवकों ने एयरपोर्ट चौकी की पुलिस से संपर्क किया। 

ठगों के अकाउंट कराए जा रहे हैं चेक

job fraud in lucknow
डेमो - फोटो : अमर उजाला
यहां से घटनास्थल गोमतीनगर थाना क्षेत्र का बताते हुए उन्हें भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ितों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों से दिखे ठग पुलिस ने फन मॉल के रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जिसमें ठग नजर आ गए। 

इंस्पेक्टर का कहना है कि ठगों के अकाउंट चेक कराए जा रहे हैं। कुछ और पुख्ता सुबूत जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी।

यह हुए ठगी के शिकार
कुशीनगर निवासी रंजीत, दुर्गेश, हुसैन अंसारी, ऋषिकेश, सुन्दर बैठा और भरत कुमार तथा बिहार के पश्चिम चंपारन निवासी मो. आफताब, जावेद हुसैन अंसारी, मेसार, निशार, मोहमदीन, सिकंदर, छोटूलाल, सूरज यादव व किशोर शाह।

ठगी के शिकार युवक व्यथा बताते-बताते फफक पड़े। अच्छी नौकरी के लिए किसी ने पुश्तैनी जमीन बेच दी तो किसी ने मां व पत्नी के जेवर गिरवीं रख दिए। जावेद ने कहा कि विदेश जाकर पूरे परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत करने की सोची थी लेकिन जो था वह भी गंवा बैठे। 

अब तो ठग पासपोर्ट भी ले गए। किसी के पास घर जाने के लिए किराये के रुपये तक नहीं बचे। पासपोर्ट व रुपये मिलने की चाह में ठगी के शिकार युवक सुबह से शाम तक थाने के बाहर भूखे-प्यासे डेरा डाले रहे लेकिन कबूतरबाजों का कुछ पता नहीं चला।

वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें घर जाने की सलाह देते रहे। पीड़ितों ने बताया कि चौकी इंचार्ज के पास सीसीटीवी फुटेज और ठगों के नंबर मौजूद हैं। अगर जल्दी की जाए तो उन्हें पकड़ा जा सकता है। हालांकि, पुलिस ने व्यस्तता बताते हुए उन्हें शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed