{"_id":"5ae865674f1c1bc03d8b5faa","slug":"jitin-prasad-can-be-the-up-congress-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जितिन व ललितेश आगे, इसी हफ्ते होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में जितिन व ललितेश आगे, इसी हफ्ते होगा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
Jitin Prasad
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की फाइनल दौड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी सबसे आगे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर जितिन प्रसाद का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय बताया गया, पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा इसी सप्ताह होनी है। मौजूदा अध्यक्ष राजबब्बर काफी पहले ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी ब्राह्मण जाति के किसी युवा नेता को देना चाहता है। फिलहाल इस दौड़ में जितिन प्रसाद और ललितेशपति त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल हैं। मंगलवार को जितिन प्रसाद को कई पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बधाई भी दी, हालांकि देर शाम जितिन ने फोन कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन